Dhanbad News: बीसीसीएल में ओबीसी कोल कर्मियों का मिलन सह सम्मान समारोह, देव कुमार वर्मा बने प्रभारी
कर्मचारियों के कल्याण से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत विमर्श
बैकवर्ड क्लास ओबीसी कोल एम्प्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन (BCCL) द्वारा धनबाद में मिलन सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। राम दुलार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में कोयला भवन के अधिकारी देव कुमार वर्मा को एसोसिएशन का नया प्रभारी मनोनीत कर शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
धनबाद: बैकवर्ड क्लास ओबीसी कोल एम्प्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन, बीसीसीएल की ओर से बुधवार को मिलन सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष राम दुलार सिंह ने की, जबकि संचालन महासचिव भोला यादव ने किया। समारोह में बीसीसीएल, सीएमपीडीआईएल, वाशरी डिवीजन, लोदना, कुसुंडा, भौरा सहित विभिन्न कोलियरी क्षेत्रों से पहुंचे पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मिलन समारोह के दौरान वक्ताओं ने संगठन की मजबूती और ओबीसी वर्ग के कोल कर्मियों के हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प दोहराया।
प्रतिनिधियों ने कर्मचारियों के कल्याण से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श करते हुए संगठन को और सशक्त बनाने पर जोर दिया। कार्यक्रम के दूसरे चरण में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान कोयला भवन के अधिकारी देव कुमार वर्मा को एसोसिएशन का प्रभारी बनाए जाने पर उन्हें गुलदस्ता भेंट कर तथा शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। उपस्थित सदस्यों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए संगठन को नई दिशा और मजबूती प्रदान करने की उम्मीद जताई।

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.


