Hazaribagh News: पंजाब जा रहे ट्रक से 3 क्विंटल 5 किलो डोडा बरामद, तस्करी नेटवर्क ध्वस्त
जिले में अवैध नशा कारोबारियों के खिलाफ अभियान जारी
हजारीबाग के बरही थाना क्षेत्र में सीसीआर डीएसपी अरमान के नेतृत्व में पुलिस ने गया रोड बायपास के पास एक ट्रक (PB 13 BT 2043) से 3 क्विंटल 5 किलो प्रतिबंधित डोडा बरामद किया है। रांची से पंजाब ले जाई जा रही इस खेप को ट्रक में डस्ट के बीच शातिर तरीके से छिपाया गया था, जिसे पुलिस टीम ने मुस्तैदी से जब्त कर लिया।
बरही: मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बरही थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक ट्रक से लगभग 3 क्विंटल 5 किलो डोडा बरामद किया है। बरामद मादक पदार्थ की खेप रांची से पंजाब ले जाई जा रही थी। पुलिस की इस कार्रवाई से अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी के नेटवर्क पर बड़ा प्रहार माना जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि रांची से पंजाब की ओर जा रहे एक ट्रक में भारी मात्रा में मादक पदार्थ ले जाया जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए सीसीआर डीएसपी अरमान के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया और गया रोड बायपास के समीप सघन वाहन जांच अभियान शुरू किया गया।


Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.


