Koderma News: पथलडीहा पंचायत भवन में नशामुक्ति को लेकर विशेष विधिक जागरूकता शिविर
कमजोर और वंचित वर्गों को मिलेगी मुफ्त कानूनी मदद
कोडरमा के पथलडीहा पंचायत भवन में जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DLSA) के तत्वावधान में नशामुक्ति और मुफ्त कानूनी सहायता को लेकर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। सचिव गौतम कुमार के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में ग्रामीणों को उनके अधिकारों के प्रति सजग करते हुए ओआरएस और सूचना पम्फलेट बांटे गए।
कोडरमा: झारखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के निर्देश के आलोक में जिला विधिक सेवा प्राधिकार कोडरमा के तत्वावधान में आज बुधवार को कोडरमा प्रखंड के पथलडीहा पंचायत भवन में नशामुक्ति को लेकर चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य आम लोगो को नशाखोरी से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में जागरूक करना, उनके अधिकारों के संरक्षण, विभिन्न कानूनी प्रावधानों की जानकारी तथा निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराना है। इस शिविर के माध्यम से आम लोगो को उनके अधिकारों, सरकारी योजनाओं, विधिक सहायता सेवाओं तथा विभिन्न कानूनी समस्याओं के समाधान के संबंध में मार्गदर्शन दिया जाएगा।


कार्यक्रम के दौरान उपस्थित एल ए डी सी एस के अधिवकता नवल किशोर ने नशाखोरी से होने वाले कुप्रभाव के बारे में लोगो को विधिक जागरूकता संबंधी जानकारी दी और बताया कि समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों को न्याय तक पहुंच सुनिश्चित करना जिला विधिक सेवा प्राधिकार की प्राथमिकता है। इस अवसर पर भीषण गर्मी से बचाव के लिए ओ आर एस का भी वितरण किया गया वही उपस्थित लोगो के बीच कई पम्पलेट भी वितरित किए गए।
मौके पर पथलडिहा पंचायत के मुखिया बैजंती देवी, पंचायत समिति सदस्य रामी देवी, किरण देवी, शम्भू कुमार सिंह, शम्भू साव पीएलवी सुभाष मिस्त्री, मीरा कुमारी, प्रमोद कुमार सिंह सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे।
Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.


