Jamtara News: “चुप्पी तोड़ो अभियान” के तहत महिलाओं को स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति किया जागरूक
जलसहिया के नेतृत्व में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हुआ कार्यक्रम
जामताड़ा के पबिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में “चुप्पी तोड़ो अभियान” के तहत महिलाओं और किशोरियों को स्वास्थ्य, स्वच्छता और सामाजिक मुद्दों के प्रति जागरूक किया गया।
जामताड़ा: पबिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में “चुप्पी तोड़ो अभियान” के अंतर्गत जलसहिया के नेतृत्व में एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और किशोरियों को स्वास्थ्य, स्वच्छता तथा सामाजिक मुद्दों के प्रति जागरूक करना था, ताकि वे अपनी समस्याओं को खुलकर सामने रख सकें और समय पर समाधान प्राप्त कर सकें।
स्वास्थ्य और स्वच्छता पर दी गई जानकारी
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं को मासिक धर्म स्वच्छता, संतुलित पोषण, सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं और उनके समाधान के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही सामाजिक कुरीतियों और रूढ़िवादी सोच के कारण महिलाओं को होने वाली कठिनाइयों पर भी चर्चा की गई।

आत्मविश्वास और जागरूकता पर जोर

इस अवसर पर सूमा देवी, सीमा दुबे, सुनीता देवी एवं मीरा देवी सहित कई महिलाएं उपस्थित रहीं।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.


