दीवार तोड़कर मोबाइल दुकान में करता था चोरी, जामताड़ा पुलिस ने नाबालिग को दबोचा; 10 मोबाइल बरामद

सुभाष चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

दीवार तोड़कर मोबाइल दुकान में करता था चोरी, जामताड़ा पुलिस ने नाबालिग को दबोचा; 10 मोबाइल बरामद
मोबाइल चोरी मामले में बरामद मोबाइल फोन के साथ पुलिस अधिकारी

जामताड़ा पुलिस ने मोबाइल चोरी के एक मामले का सफल खुलासा करते हुए एक नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी के 10 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। यह कार्रवाई जामताड़ा थाना कांड संख्या 67/26 के तहत की गई, जो सुभाष चौक स्थित एक मोबाइल दुकान में हुई चोरी से जुड़ा था।

जामताड़ा: जामताड़ा पुलिस ने मोबाइल चोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से चोरी के कुल 10 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वसीम राजा के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। यह कार्रवाई जामताड़ा थाना कांड संख्या 67/26 (दिनांक 18.05.2026) के तहत की गई, जो सुभाष चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई चोरी से संबंधित था।

छापेमारी के दौरान देवघर जिले के मार्गोमुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत ताराजोरी गांव से एक नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसकी निशानदेही पर अन्य स्थानों से भी चोरी के मोबाइल बरामद किए गए।

गिरफ्तार नाबालिग की पहचान 16 वर्षीय किशोर के रूप में हुई है, जो देवघर जिले के मार्गोमुंडा थाना क्षेत्र का रहने वाला है।

यह भी पढ़ें: साइबर क्राइम के गढ़ में ही साइबर ठगी का शिकार हुआ मजदूर, खाते में बचे सिर्फ 10 रुपये

शुक्रवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले का खुलासा किया। इस मौके पर थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो, पुलिस पदाधिकारी रंजीत कुमार गुप्ता तथा अब्दुल रहमान सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: प्रसूता की मौत पर फूटा गुस्सा: अस्पताल में हंगामा, लापरवाही के आरोप में दो एएनएम हटाई गईं

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Pakur News: झारखंड विकास परिषद् ने जितको में मनाया पर्यावरण दिवस, लिया संरक्षण का संकल्प Pakur News: झारखंड विकास परिषद् ने जितको में मनाया पर्यावरण दिवस, लिया संरक्षण का संकल्प
Koderma News: विधायक के सहायक के निधन पर राजद नेता सुभाष यादव ने जताया शोक
Koderma News: पंचायत ज्ञान केंद्र के खराब संचालन पर डीसी ने जताई कड़ी नाराजगी
Koderma News: होटल में मामूली विवाद के बाद घर में घुसकर युवक की पीट-पीटकर हत्या
Giridih News: तालाब निर्माण पर ग्रामीणों की आपत्ति के बाद खेतों में पहुंचे उपायुक्त रामनिवास यादव
गिरिडीह कॉलेज में एफडीपी कार्यशाला के 5वें दिन एआई टूल्स और ज्ञान परंपरा पर मंथन
Deoghar News: डीसी सौरभ कुमार भुवानिया ने जनता दरबार में सुनीं समस्याएं
Sahebganj News: ब्रह्माकुमारीज ने अशोक वाटिका आश्रम में किया पौधारोपण
विश्व योगासन चैंपियनशिप में रांची के रोशन थापा ने रचा इतिहास, भारत के लिए जीता स्वर्ण पदक
Bokaro News: 9 जून को जिला परिषद परिसर में सजेगा भव्य आम उत्सव-सह-बागवानी मेला
Bokaro News: उपायुक्त कार्यालय में आयोजित हुई मासिक अपराध गोष्ठी, डीआईजी ने की कार्यों की समीक्षा
Bokaro News: हम आपको सुनते हैं कार्यक्रम में छात्र की समस्या का 24 घंटे में हुआ समाधान