साइबर क्राइम के गढ़ में ही साइबर ठगी का शिकार हुआ मजदूर, खाते में बचे सिर्फ 10 रुपये

फोनपे के जरिए 13 ट्रांजैक्शन कर निकाली गई पूरी रकम

साइबर क्राइम के गढ़ में ही साइबर ठगी का शिकार हुआ मजदूर, खाते में बचे सिर्फ 10 रुपये
साइबर ठगी के शिकार मजदूर

देशभर में साइबर अपराध के लिए चर्चित जामताड़ा जिले में एक मजदूर साइबर ठगी का शिकार हो गया। नारायणपुर थाना क्षेत्र के टोपाटॉड गांव निवासी कमरुल अंसारी के बैंक खाते से साइबर अपराधियों ने फोनपे के माध्यम से 13 ट्रांजैक्शन कर 61 हजार रुपये उड़ा लिए।

जामताड़ा: देशभर में साइबर अपराध के लिए चर्चित झारखंड के जामताड़ा जिले में अब स्थानीय लोग भी ठगों के निशाने पर आ गए हैं। ताजा मामला नारायणपुर थाना क्षेत्र के टोपाटॉड गांव का है, जहां साइबर अपराधियों ने एक मजदूर के बैंक खाते से 61 हजार रुपये की अवैध निकासी कर ली। इस घटना ने एक बार फिर साइबर सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

पीड़ित कमरुल अंसारी ने बताया कि उनका बैंक खाता बैंक ऑफ इंडिया की नारायणपुर शाखा में है। वह मुंबई में एक निर्माण कंपनी में मजदूरी करते हैं और उनकी जमा पूंजी के रूप में खाते में 61 हजार रुपये थे। 29 और 30 मई की रात करीब 2 बजे साइबर अपराधियों ने फोनपे के माध्यम से उनके खाते से लगातार ट्रांजैक्शन कर राशि उड़ा ली। जानकारी के अनुसार, 5-5 हजार रुपये की 12 बार निकासी और अंत में 1 हजार रुपये का एक ट्रांजैक्शन कर कुल 61 हजार रुपये निकाल लिए गए।

चौंकाने वाली बात यह है कि पीड़ित को न तो किसी प्रकार का संदिग्ध फोन कॉल आया और न ही उन्होंने किसी के साथ OTP साझा किया। इसके बावजूद उनके खाते से पैसे निकल जाना सुरक्षा प्रणाली पर सवाल खड़े करता है। कमरुल अंसारी ने बताया कि वह स्वयं भी ऑनलाइन लेनदेन के लिए फोनपे का उपयोग करते हैं, लेकिन उन्हें यह समझ नहीं आ रहा कि अपराधियों ने उनके खाते तक पहुंच कैसे बनाई।

घटना की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में संपर्क किया, जहां से उन्हें स्टेटमेंट उपलब्ध कराया गया और साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी गई। पूरी राशि निकल जाने के बाद उनके खाते में मात्र 10 रुपये 27 पैसे ही शेष बचे हैं।

यह भी पढ़ें: Dhanbad News: पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो का सांसद ढुल्लू महतो पर बड़ा हमला, बोले- कोयला चोरी पर जवाब दें

इस संबंध में साइबर थाना प्रभारी राजेश मंडल ने बताया कि आवेदन प्राप्त हो गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। एक अनुसंधान पदाधिकारी की नियुक्ति कर तकनीकी पहलुओं, बैंकिंग रिकॉर्ड और फोनपे ट्रांजैक्शन की गहन जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें: बोकारो एसपी की मानवता आई सामने, घायलों को तत्काल पहुंचाया अस्पताल

गौरतलब है कि जिस जामताड़ा जिले का नाम साइबर अपराध के लिए देशभर में लिया जाता है, वहीं के एक आम मजदूर का इस तरह ठगी का शिकार होना लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

शहरी-ग्रामीण जल संकट होगा दूर: झारखंड को JJM 2.0 के तहत मिले ₹2500 करोड़ शहरी-ग्रामीण जल संकट होगा दूर: झारखंड को JJM 2.0 के तहत मिले ₹2500 करोड़
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग की उच्च स्तरीय समीक्षा की
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में खेल एवं पर्यटन विभाग की बड़ी समीक्षा बैठक
बीडीओ राजेश सिन्हा की अध्यक्षता में कनीय अभियंताओं और पंचायत सचिवों की समीक्षा बैठक
शिकारीपाड़ा की बंद पत्थर खदान में डूबा किशोर: पांचवें दिन भी नहीं मिला शव
स्वर्णिम कला कुंज और साहित्योदय मंच के तत्वाधान में भव्य काव्य गोष्ठी आयोजित
Dhanbad News: सीएमडी मनोज अग्रवाल ने बरोरा क्षेत्र का किया निरीक्षण, उत्पादन व डिस्पैच पर दिया जोर
Dhanbad News: प्रबंधन और जनता मज़दूर संघ के बीच वार्ता सफल, प्रस्तावित आंदोलन स्थगित
सीसीएल गंगोत्री कन्वेंशन सेंटर में तीन दिवसीय आधार शिविर का हुआ विधिवत उद्घाटन
Pakur News: उपायुक्त मेघा भारद्वाज की अध्यक्षता में कृषि विकास पर बड़ा मंथन
Dhanbad News: बीसीसीएल ब्लॉक टू हादसे के पीड़ित परिवार को मिला 25 लाख का मुआवजा
Ramgarh News: उपायुक्त ऋतुराज ने की मीटा पोर्टल पर प्राप्त जन शिकायतों की समीक्षा