Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में खेल एवं पर्यटन विभाग की बड़ी समीक्षा बैठक

पर्यटन स्थलों के व्यापक प्रचार-प्रसार पर विशेष जोर

Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में खेल एवं पर्यटन विभाग की बड़ी समीक्षा बैठक
(उपायुक्त की समीक्षा बैठक)

उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में आयोजित खेल एवं पर्यटन विभाग की बैठक में जिले के पर्यटन स्थलों के सुंदरीकरण कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक में तातलोई गर्म कुंड में कृत्रिम झरने के निर्माण, मसानजोर व मलूटी के लिए प्राधिकार समिति के गठन और खेल विभाग को वार्षिक एक्टिविटी कैलेंडर तैयार करने के कड़े निर्देश दिए गए।

दुमका: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में खेल एवं पर्यटन विभाग की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्व में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की स्थिति की विस्तृत समीक्षा करते हुए जिले के विभिन्न पर्यटन स्थलों पर संचालित सुंदरीकरण एवं विकास कार्यों की प्रगति का आकलन किया गया।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि सभी निर्माण एवं विकास कार्यों को निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किया जाए, ताकि पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। समीक्षा के क्रम में बताया गया कि सृष्टि पार्क एवं सेल्फी ब्रिज में सुंदरीकरण का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। इस पर उपायुक्त ने निर्देश दिया कि इन स्थलों का आकर्षक वीडियो तैयार कर व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, जिससे अधिक से अधिक पर्यटक यहां पहुंच सकें और विकसित सुविधाओं का लाभ उठा सकें।

उपायुक्त ने तातलोई गर्म कुंड को और अधिक विकसित एवं आकर्षक बनाने के उद्देश्य से आवश्यक कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि यहां कृत्रिम झरने का निर्माण कराया जाए, जिससे पर्यटक एवं आमजन गर्म जल स्रोत का बेहतर अनुभव प्राप्त कर सकें। इसके लिए आवश्यक प्रशासनिक एवं तकनीकी प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ करने को कहा गया। साथ ही सभी पर्यटन स्थलों पर नियमित साफ-सफाई एवं बेहतर रख-रखाव सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया गया।

बैठक में मसानजोर डैम एवं मलूटी के लिए प्राधिकार समिति के गठन की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। समीक्षा के दौरान सेल्फी ब्रिज, चुटोनाथ, बासुकीनाथ, मलूटी, इको कॉटेज सहित अन्य पर्यटन स्थलों पर चल रहे कार्यों की भी विस्तार से समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। वहीं खेल विभाग को चालू कैलेंडर वर्ष में आयोजित किए जाने वाले सभी खेल कार्यक्रमों एवं गतिविधियों का विस्तृत एक्टिविटी कैलेंडर तैयार कर समयबद्ध रूप से क्रियान्वित करने का निर्देश दिया गया। बैठक में खेल एवं पर्यटन विभाग के अधिकारी, विभिन्न विभागों के कार्यपालक अभियंता सहित संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: Palamu News: भगवान राम की आराधना से मिलती है अपार शक्ति: युवा नेता रुद्र शुक्ला

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

शहरी-ग्रामीण जल संकट होगा दूर: झारखंड को JJM 2.0 के तहत मिले ₹2500 करोड़ शहरी-ग्रामीण जल संकट होगा दूर: झारखंड को JJM 2.0 के तहत मिले ₹2500 करोड़
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग की उच्च स्तरीय समीक्षा की
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में खेल एवं पर्यटन विभाग की बड़ी समीक्षा बैठक
बीडीओ राजेश सिन्हा की अध्यक्षता में कनीय अभियंताओं और पंचायत सचिवों की समीक्षा बैठक
शिकारीपाड़ा की बंद पत्थर खदान में डूबा किशोर: पांचवें दिन भी नहीं मिला शव
स्वर्णिम कला कुंज और साहित्योदय मंच के तत्वाधान में भव्य काव्य गोष्ठी आयोजित
Dhanbad News: सीएमडी मनोज अग्रवाल ने बरोरा क्षेत्र का किया निरीक्षण, उत्पादन व डिस्पैच पर दिया जोर
Dhanbad News: प्रबंधन और जनता मज़दूर संघ के बीच वार्ता सफल, प्रस्तावित आंदोलन स्थगित
सीसीएल गंगोत्री कन्वेंशन सेंटर में तीन दिवसीय आधार शिविर का हुआ विधिवत उद्घाटन
Pakur News: उपायुक्त मेघा भारद्वाज की अध्यक्षता में कृषि विकास पर बड़ा मंथन
Dhanbad News: बीसीसीएल ब्लॉक टू हादसे के पीड़ित परिवार को मिला 25 लाख का मुआवजा
Ramgarh News: उपायुक्त ऋतुराज ने की मीटा पोर्टल पर प्राप्त जन शिकायतों की समीक्षा