Dhanbad News: बीसीसीएल ब्लॉक टू हादसे के पीड़ित परिवार को मिला 25 लाख का मुआवजा
क्षेत्रीय प्रबंधक पीके झा सहित कई अधिकारी रहे मौजूद
बाघमारा के बीसीसीएल ब्लॉक टू क्षेत्र स्थित अंबे माइनिंग माइंस हादसे में मृत डोजर ऑपरेटर सोनू कुमार सिंह के पीड़ित परिवार को ₹25 लाख का मुआवजा सौंपा गया। क्षेत्रीय कार्यालय में जीएम कुमार रंजीव ने माइंस एक्ट के तहत मृतक की पत्नी प्रीति देवी को यह चेक प्रदान किया।
बाघमारा: बीसीसीएल ब्लॉक टू क्षेत्र में संचालित अंबे माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड आउटसोर्सिंग कंपनी के माइंस फेस में विगत शुक्रवार को दुर्घटना में डोजर ऑपरेटर सोनू कुमार सिंह की मौत के मामले में मंगलवार को पीड़ित परिवार को क्षेत्रीय कार्यालय में जीएम कुमार रंजीव ने माइंस एक्ट के नियमों के तहत 25 लाख रुपए चेक सौपा। बतादें विगत शुक्रवार को अंबे कंपनी के माइंस में कार्य के दौरान अचानक एक चैन डोजर जमीन में धसने से आग और गैस की चपेट में आकर डोजर ऑपरेटर सोनू कुमार सिंह मौत की मौत हो गई थी।
मौके पर क्षेत्रीय प्रबंधक पीके झा, अंबे कंपनी के प्रतिनिधि तन्मय नंदी, मृतक की पत्नी प्रीति देवी, पिता जलेश्वर प्रसाद महतो व परिवार के अन्य सदस्य के साथ बलदेव वर्मा, इंद्रदेव माथा आदि लोग भी मौजूद थे।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
