Dhanbad News: प्रबंधन और जनता मज़दूर संघ के बीच वार्ता सफल, प्रस्तावित आंदोलन स्थगित

यूनियन के महामंत्री अभिषेक सिंह ने उठाईं प्रमुख समस्याएं

Dhanbad News: प्रबंधन और जनता मज़दूर संघ के बीच वार्ता सफल, प्रस्तावित आंदोलन स्थगित
(बीसीसीएल-मज़दूर संघ)

धनबाद की पाथरडीह कोलवाशरी में प्रबंधन और जनता मज़दूर संघ (बच्चा गुट) के बीच हुई वार्ता में मज़दूरों की अधिकांश मांगों पर सकारात्मक सहमति बन गई है। महामंत्री अभिषेक सिंह उर्फ गुड्डू सिंह के नेतृत्व में उठाई गई मांगों पर मिले ठोस आश्वासन के बाद यूनियन ने प्रस्तावित आंदोलन को स्थगित कर दिया है।

धनबाद: बीसीसीएल की पाथरडीह कोलवाशरी स्थित मोनेट कोलियरी के मजदूरों की आठ सूत्री मांगों को लेकर मंगलवार को प्रबंधन और जनता मजदूर संघ (बच्चा गुट) के बीच महत्वपूर्ण वार्ता हुई। यूनियन द्वारा मांगों पर प्रबंधन की कथित टालमटोल नीति के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दिए जाने के बाद प्रबंधन ने पाथरडीह कोलवाशरी के परियोजना पदाधिकारी कार्यालय में बैठक बुलाई।

बैठक में मजदूरों की अधिकांश मांगों पर सकारात्मक सहमति बनी, जबकि शेष मांगों को लेकर उच्च प्रबंधन से वार्ता कर समाधान निकालने का आश्वासन दिया गया। इसके बाद यूनियन ने प्रस्तावित आंदोलन को फिलहाल स्थगित कर दिया।

वार्ता में जनता मजदूर संघ के महामंत्री अभिषेक सिंह उर्फ गुड्डू सिंह ने मजदूरों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। प्रबंधन ने रेलवे ट्रैक मेंटेनेंस कार्य में लगे निधि इंटरप्राइजेज के ठेका मजदूरों पर एचपीसी लागू करने के लिए मुख्यालय को प्रस्ताव भेजने, विस्थापित आरती देवी को 20 हजार रुपये की बकाया राशि का भुगतान करने तथा रेलवे मेंटेनेंस मजदूरों के वर्ष 2008 से 2014 तक के बकाया भुगतान को ऑनलाइन माध्यम से जल्द करने का आश्वासन दिया।

इसके अलावा भाटडीह बस्ती में बिजली आपूर्ति के लिए केबल और ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने तथा पाथरडीह कोलवाशरी छठ तालाब में सीएसआर मद से छठ घाट निर्माण कराने पर भी सहमति बनी। बैठक में परियोजना पदाधिकारी भू देव प्रसाद के अलावा यूनियन के उमा शंकर साही, मल्लू सिंह, सूरज सिंह, हरे मुरारी महतो, सोमनाथ दसौंधी, मनोज राय, संतोष पांडेय, रविंद्र ओझा, इंद्रजीत महतो समेत कई प्रतिनिधि उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: धनबाद में कोयला वर्चस्व को लेकर गैंगवार, देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग में 3 घायल

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

शहरी-ग्रामीण जल संकट होगा दूर: झारखंड को JJM 2.0 के तहत मिले ₹2500 करोड़ शहरी-ग्रामीण जल संकट होगा दूर: झारखंड को JJM 2.0 के तहत मिले ₹2500 करोड़
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग की उच्च स्तरीय समीक्षा की
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में खेल एवं पर्यटन विभाग की बड़ी समीक्षा बैठक
बीडीओ राजेश सिन्हा की अध्यक्षता में कनीय अभियंताओं और पंचायत सचिवों की समीक्षा बैठक
शिकारीपाड़ा की बंद पत्थर खदान में डूबा किशोर: पांचवें दिन भी नहीं मिला शव
स्वर्णिम कला कुंज और साहित्योदय मंच के तत्वाधान में भव्य काव्य गोष्ठी आयोजित
Dhanbad News: सीएमडी मनोज अग्रवाल ने बरोरा क्षेत्र का किया निरीक्षण, उत्पादन व डिस्पैच पर दिया जोर
Dhanbad News: प्रबंधन और जनता मज़दूर संघ के बीच वार्ता सफल, प्रस्तावित आंदोलन स्थगित
सीसीएल गंगोत्री कन्वेंशन सेंटर में तीन दिवसीय आधार शिविर का हुआ विधिवत उद्घाटन
Pakur News: उपायुक्त मेघा भारद्वाज की अध्यक्षता में कृषि विकास पर बड़ा मंथन
Dhanbad News: बीसीसीएल ब्लॉक टू हादसे के पीड़ित परिवार को मिला 25 लाख का मुआवजा
Ramgarh News: उपायुक्त ऋतुराज ने की मीटा पोर्टल पर प्राप्त जन शिकायतों की समीक्षा