धनबाद में कोयला वर्चस्व को लेकर गैंगवार, देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग में 3 घायल

दोनों गुटों के बीच जवाबी गोलीबारी से इलाके में फैली दहशत

धनबाद में कोयला वर्चस्व को लेकर गैंगवार, देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग में 3 घायल
धनबाद के छाताबाद में गैंगवार के बाद पुलिस जांच करती हुई

धनबाद के कतरास थाना क्षेत्र स्थित छाताबाद में अवैध कोयला कारोबार में वर्चस्व को लेकर दो गुटों के बीच देर रात जमकर फायरिंग हुई। गैंगवार में तीन लोग घायल हो गए, जबकि इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

धनबाद: धनबाद जिले के कतरास थाना क्षेत्र अंतर्गत छाताबाद में बुधवार देर रात अवैध कोयला कारोबार में वर्चस्व को लेकर दो गुटों के बीच जमकर गोलीबारी हुई। रात करीब एक बजे हुई अंधाधुंध फायरिंग से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना में दोनों पक्षों के तीन लोग गोली लगने से घायल हो गए।

घायलों में छाताबाद निवासी मो. तौसिफ, नीतीश कुमार यादव तथा एक अन्य व्यक्ति शामिल हैं। बताया जा रहा है कि मो. तौसिफ के कंधे में गोली लगी है, जबकि नीतीश कुमार यादव की जांघ में गोली लगी है। गंभीर रूप से घायल तौसिफ को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए दुर्गापुर रेफर किया गया है। वहीं, नीतीश यादव का इलाज निचितपुर स्थित एक निजी क्लीनिक में चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, छाताबाद स्थित कैलूडीह मैदान के समीप देर रात स्कॉर्पियो सवार कुछ लोग पहुंचे और कैलूडीह मस्जिद भवन के पास अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद दूसरे पक्ष की ओर से भी जवाबी फायरिंग की गई। दोनों ओर से हुई गोलीबारी से पूरा इलाका गोलियों की आवाज से गूंज उठा और लोगों में दहशत फैल गई।

घटना की सूचना मिलते ही बाघमारा एसडीपीओ अजीत कुमार विमल, कतरास थाना प्रभारी प्रवीण कुमार, कतरास अंचल इंस्पेक्टर मो. रुस्तम अंसारी सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर छापेमारी अभियान शुरू कर दिया है।

यह भी पढ़ें: बाघमारा में बकरीद को लेकर प्रशासन अलर्ट: कतरास थाना में शांति समिति की बैठक, सौहार्द बनाए रखने का संकल्प

एसडीपीओ अजीत कुमार विमल ने बताया कि गोलीबारी में शामिल अपराधियों की पहचान की जा रही है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: कोयला तस्करों पर सुरक्षा बलों का वज्रपात, बूटू बाबू बंगला इलाके में भारी मात्रा में अवैध कोयला नष्ट

स्थानीय लोगों के अनुसार, जिस इलाके में गोलीबारी हुई उसके समीप एक आउटसोर्सिंग परियोजना संचालित है। आसपास लंबे समय से अवैध कोयला खनन और कोयला तस्करी का कारोबार चल रहा है। चोरी का कोयला साइकिल और बाइक के जरिए लाकर छाताबाद और स्वास्तिक टॉकीज के बीच बड़े पैमाने पर डंप किया जाता है, जहां से बाद में ट्रकों और अन्य वाहनों से विभिन्न इलाकों में भेजा जाता है।

बताया जा रहा है कि इसी अवैध कारोबार में वर्चस्व को लेकर दोनों गुटों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। पिछले वर्ष मार्च में भी इसी तरह की हिंसक घटना में मनोज यादव नामक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से अवैध कोयला कारोबार और बढ़ती आपराधिक गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

भीषण गर्मी में जसीडीह का 'शिवाल्या वाटर पार्क' बना लोगों की पहली पसंद, स्वच्छ जल और सुरक्षित माहौल की हर कोई कर रहा तारीफ भीषण गर्मी में जसीडीह का 'शिवाल्या वाटर पार्क' बना लोगों की पहली पसंद, स्वच्छ जल और सुरक्षित माहौल की हर कोई कर रहा तारीफ
Ramgarh News: विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस पर जागरूकता कार्यशाला और स्वास्थ्य शिविर आयोजित
Palamu News: भगवान राम की आराधना से मिलती है अपार शक्ति: युवा नेता रुद्र शुक्ला
Palamu News: क्लस्टर सिस्टम और पेपर लीक के खिलाफ 29 मई को राज्यव्यापी चक्का जाम
कोयला वर्चस्व की जंग में फिर दहला कतरास, कैलूडीह मैदान में चली गोलियां, दो घायल
Dhanbad News: फुलारीटांड स्टेशन पर बड़ा रेल हादसा टला, चलती ट्रेन से गिरा युवक
झारखंड भ्रष्टाचार और प्रशासनिक विफलताओं से जूझ रहा है: बाबूलाल मरांडी
Pakur News: ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, पंचायत सचिव और बिचौलियों की जांच की मांग
Pakur News: सिद्धो-कान्हू मोड़ पर आमकोना ग्रामीणों का चक्का जाम, थमा पहिया
Bokaro News: बीएसएल ने जारी की जलापूर्ति की नई समय-सारणी, बदल गया समय
Bokaro News: इस्पात संयंत्र की पहल, विस्थापित बच्चों के लिए "बिरसा मुंडा छात्रवृत्ति" योजना शुरू
Hazaribagh News: बंद घर का ताला तोड़कर चार लाख की चोरी, इलाज के पैसे ले उड़े चोर