Palamu News: भगवान राम की आराधना से मिलती है अपार शक्ति: युवा नेता रुद्र शुक्ला
यज्ञ की पवित्र ध्वनि से भूमि और वातावरण शुद्ध होने का दावा
पांकी विधानसभा क्षेत्र के नीलांबर पीतांबरपुर प्रखंड अंतर्गत पथरही ग्राम में आयोजित रामचरितमानस नव परायण पाठ यज्ञ में कांग्रेस नेता रुद्र शुक्ला शामिल हुए। उन्होंने भगवान श्री राम की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की खुशहाली, युवाओं के रोजगार और किसानों की समृद्धि की कामना की।
मेदिनीनगर: पाकी विधानसभा क्षेत्र के नीलांबर पितांबरपुर प्रखंड के पथरही ग्राम में रामचरित्र मानस नव परायण पाठ यज्ञ हो रहा है। इस यज्ञ कार्यक्रम में पाकी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक प्रत्याशी प्रदेश कोऑर्डिनेटर प्रोफेशनल विंग कांग्रेस नेता रूद्र शुक्ला जी शामिल हुए और भगवान श्री राम का आशीर्वाद प्राप्त किया । पूजा कमेटी ने रुद्र शुक्ला जी का माला और गमछा देकर भव्य स्वागत किया। युवा नेता रूद्र शुक्ला ने पूजा कमेटी को इस अपार स्नेह प्यार देने के लिए दिल से धन्यवाद और आभार व्यक्त किया।
युवा नेता रूद्र शुक्ला ने कहा कि भगवान राम की आराधना से अपार शक्ति मिलती है और अध्यात्म और धर्म का विस्तार होता है जहां तक यज्ञ पूजन का आवाज जाता है वहां तक कि भूमि शुद्ध वातावरण में बदल जाता है मैं भगवान से राम से और इस राम चरित्र मानस यज्ञ से यही कामना करता हूं कि यह पथरही ग्राम नीलांबर पीतांबरपुर प्रखंड और पूरा पांकी विधानसभा क्षेत्र में खुशहाली सुख समृद्धि सदैव बनी रहे यहां के युवाओं के हाथों में रोजगार हो और किसानों के चेहरे पर मुस्कान हो भगवान श्री राम सभी पर अपना आशीर्वाद बनाएं।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
