Bokaro News: बीएसएल ने जारी की जलापूर्ति की नई समय-सारणी, बदल गया समय
विभिन्न सेक्टरों में पर्याप्त जलापूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बदलाव
बोकारो स्टील टाउनशिप क्षेत्र में बेहतर पानी की सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए बीएसएल जलापूर्ति विभाग ने नई समय-सारणी जारी की है। 29 मई 2026 से सेक्टर 8, 4जी और को-ऑपरेटिव कॉलोनी जैसे प्रमुख इलाकों में बदले हुए समय के अनुसार वाटर सप्लाई की जाएगी।
बोकारो: स्टील टाउनशिप क्षेत्र के विभिन्न सेक्टरों में बेहतर और पर्याप्त जलापूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बीएसएल जलापूर्ति विभाग ने नई समय-सारणी जारी की है। विभाग के अनुसार, 29 मई 2026 से कई प्रमुख इलाकों में पानी की सप्लाई बदले हुए समय के अनुसार की जाएगी।जारी नई समय-सारणी के अनुसार सेक्टर 8 ए और बी में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक जलापूर्ति होगी।
वहीं सेक्टर 8 सी और डी तथा 4 जी के आंशिक हिस्सों में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक पानी की सप्लाई की जाएगी। इसके अलावा को-ऑपरेटिव कॉलोनी में दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक जलापूर्ति निर्धारित की गई है। बीएसएल जलापूर्ति विभाग ने नागरिकों से नई व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की है। इसके अलावा लोगों से आग्रह किया गया है कि वे नए समय-निर्धारण को ध्यान में रखते हुए पहले से पानी के भंडारण की व्यवस्था कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
