Koderma News: मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना की धूम, लाभुकों के बीच बकरे और ब्रॉयलर मुर्गी का वितरण
जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ विनीता कुमारी पहुंचीं
कोडरमा: डोमचांच प्रखंड में आज मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत एक कार्यक्रम का आयोजन कर लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया गया। जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ. विनीता कुमारी ने मौके पर पहुंचकर पांच लाभुकों को ब्रॉयलर कुक्कुट (मुर्गी) और सात लाभुकों को बकरे वितरण किया।
इस अवसर पर डॉ. विनीता कुमारी ने कहा कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार को बढ़ावा देना और पशुपालकों को आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने सभी लाभुकों को पशु-पक्षियों के उचित रखरखाव और समय पर टीकाकरण कराने की सलाह दी, ताकि वे अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकें। कार्यक्रम में विभाग के कर्मचारी और स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
