Hazaribagh News: एसपी ने किया गोरहर थाना का औचक निरीक्षण: सुरक्षा व्यवस्था और पंजियों की गहन जांच
सदर एसडीपीओ अमित आनंद भी रहे उपस्थित
हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक ने मंगलवार को गोरहर थाना का वार्षिक व औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना की सुरक्षा व्यवस्था, लंबित कांडों, वारंट, कुर्की और विधि-व्यवस्था की गहन समीक्षा की। एसपी ने सदर एसडीपीओ अमित आनंद और बरही एसडीपीओ अजीत कुमार विमल की उपस्थिति में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाने और जनता के साथ सकारात्मक व्यवहार रखने का कड़ा निर्देश दिया।
हजारीबाग: पुलिस अधीक्षक हजारीबाग द्वारा मंगलवार को गोरहर थाना का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना की सुरक्षा व्यवस्था, लंबित कांडों की समीक्षा, वारंट एवं कुर्की के निष्पादन सहित विधि-व्यवस्था से जुड़े विभिन्न बिंदुओं की गहन जांच की गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के क्रम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर अमित आनंद, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बरही अजीत कुमार विमल, पुलिस उपाधीक्षक प्रशांत कुमार एवं अनुभव भारद्वाज, पुलिस निरीक्षक इमदाद अंसारी, थाना प्रभारी रवि रंजन कुमार सहित गोरहर थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मी उपस्थित थे। पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए सभी पंजियों का अवलोकन किया। उन्होंने लंबित कांडों, वारंट और कुर्की मामलों की समीक्षा कर शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही थाना क्षेत्र में फरार चल रहे अभियुक्तों की जल्द गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाने को कहा।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
