Pakur News: गंधाईपुर में उप स्वास्थ्य केंद्र की मांग तेज: जिला परिषद सदस्य पिंकी मंडल ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने की मांग
पाकुड़ के सदर प्रखंड अंतर्गत गंधाईपुर पंचायत में उप स्वास्थ्य केंद्र निर्माण की मांग तेज हो गई है। जिला परिषद सदस्य पिंकी मंडल ने इस संबंध में उपायुक्त और सिविल सर्जन को ज्ञापन सौंपकर जल्द से जल्द भूमि चयन और निर्माण कार्य शुरू कराने का आग्रह किया है। इस पहल से गंधाईपुर और आसपास के गांवों की हजारों की आबादी को स्थानीय स्तर पर ही प्राथमिक स्वास्थ्य, टीकाकरण और प्रसव पूर्व जांच जैसी सुविधाएं मिल सकेंगी।
पाकुड़: सदर प्रखंड अंतर्गत गंधाईपुर पंचायत में उप स्वास्थ्य केंद्र निर्माण की मांग अब जोर पकड़ने लगी है। जिला परिषद सदस्य पिंकी मंडल ने इस संबंध में उपायुक्त एवं सिविल सर्जन को ज्ञापन सौंपकर पंचायत क्षेत्र में जल्द उप स्वास्थ्य केंद्र स्थापित करने की मांग की है।
ज्ञापन में कहा गया है कि गंधाईपुर पंचायत और आसपास के गांवों की बड़ी आबादी आज भी बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित है। ग्रामीणों को इलाज, टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं की जांच तथा अन्य स्वास्थ्य सेवाओं के लिए कई किलोमीटर दूर जाना पड़ता है। इससे खासकर बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
