Dhanbad News: चीरागोड़ा श्मशान रोड के मैदान में मिला मोबाइल दुकानदार का शव, इलाके में तनाव

बयालीस वर्षीय राजेश चन्द्रवंशी का मिला शव

Dhanbad News: चीरागोड़ा श्मशान रोड के मैदान में मिला मोबाइल दुकानदार का शव, इलाके में तनाव
(फ़ोटो)

धनबाद के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत चीरागोड़ा श्मशान रोड स्थित मैदान में मंगलवार सुबह 42 वर्षीय मोबाइल दुकानदार राजेश चन्द्रवंशी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सोमवार रात से लापता राजेश के परिजनों ने सूद के पैसे के लेन-देन को लेकर गौतम नामक व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाया है। आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों और स्थानीय लोगों ने शव उठाने का विरोध किया, जिससे इलाके में तनाव का माहौल है और पुलिस जांच में जुटी है।

धनबादः सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत चीरागोड़ा श्मशान रोड स्थित मैदान में मंगलवार सुबह 42 वर्षीय राजेश चन्द्रवंशी का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक हीरापुर मोड़ में मोबाइल डाउनलोडिंग की दुकान चलाता था। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।

जानकारी के अनुसार, राजेश चन्द्रवंशी सोमवार रात दुकान बंद कर घर लौटने के लिए निकला था, लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंचा। इसके बाद परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। मंगलवार सुबह चीरागोड़ा श्मशान रोड स्थित मैदान में शव पड़े होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान राजेश चन्द्रवंशी के रूप में की।

परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। उनका आरोप है कि सूद पर पैसे के लेन-देन को लेकर सोमवार को गौतम नामक व्यक्ति से राजेश की कहासुनी हुई थी। परिजनों का कहना है कि उसी विवाद में हत्या की घटना को अंजाम दिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। वहीं आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों और स्थानीय लोगों ने शव उठाने का विरोध किया। पुलिस लोगों को समझाने में जुटी रही। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।

यह भी पढ़ें: Dhanbad News: विज्ञान संकाय की जिला टॉपर पूनम कुमारी को विधायक राज सिन्हा ने किया सम्मानित

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Dumka News: जनगणना 2027 की तैयारियां तेज, नोडल पदाधिकारी धीरेंद्र कुमार ने की प्रमंडल स्तरीय समीक्षा Dumka News: जनगणना 2027 की तैयारियां तेज, नोडल पदाधिकारी धीरेंद्र कुमार ने की प्रमंडल स्तरीय समीक्षा
Dumka News: प्रमंडलीय आयुक्त का औचक निरीक्षण, संथाल परगना कमिश्नर संजय कुमार ने जांचीं फाइलें
Dhanbad News: जनता दरबार में पहुंचे उपायुक्त, सुनीं आम लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
Dhanbad News: सुरक्षा व्यवस्था का डीएसपी ने लिया जायजा, जवानों को दिए सख्त निर्देश
Dhanbad News: चीरागोड़ा श्मशान रोड के मैदान में मिला मोबाइल दुकानदार का शव, इलाके में तनाव
Pakur News: प्रखंड मुख्यालय पर भाजपा का हल्ला बोल, किसानों की समस्याओं को लेकर जोरदार धरना प्रदर्शन
Pakur News: न्यायिक और प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक, न्यायमूर्ति संजय प्रसाद के दौरे को लेकर सुरक्षा और स्वागत प्लान तैयार
Pakur News: गंधाईपुर में उप स्वास्थ्य केंद्र की मांग तेज: जिला परिषद सदस्य पिंकी मंडल ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव का जनता दरबार: सुशासन और जनहित को प्राथमिकता, सुनीं आम जनता की समस्याएं
Giridih News: पुलिस को बड़ी सौगात, पुलिस केंद्र परिसर में नवनिर्मित 'ओपन जिम' का भव्य उद्घाटन
Deoghar News: कुंडा के पास चाय दुकानदार महिला की बेरहमी से हत्या, दुकान में मिला शव
Giridih News: ट्रैफिक जाम से मिलेगी मुक्ति, बरमसिया और टावर चौक पर लगेंगे आधुनिक सिग्नल और साइनेज