Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव का जनता दरबार: सुशासन और जनहित को प्राथमिकता, सुनीं आम जनता की समस्याएं

समाहरणालय में आयोजित हुआ साप्ताहिक जनता दरबार

Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव का जनता दरबार: सुशासन और जनहित को प्राथमिकता, सुनीं आम जनता की समस्याएं
(फ़ोटो)

गिरिडीह समाहरणालय में उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी रामनिवास यादव की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे नागरिकों ने भूमि विवाद, सामाजिक सुरक्षा, पेयजल संकट, आवास, पेंशन और राशन कार्ड से संबंधित आवेदन सौंपे। उपायुक्त ने सभी मामलों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध और पारदर्शी निष्पादन करने का कड़ा निर्देश दिया।

गिरिडीह: जिले में सुशासन एवं जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी, रामनिवास यादव ने जनता दरबार में आमजनों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना। जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए नागरिकों ने अपनी-अपनी समस्याएं जैसे भूमि विवाद, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ, पेयजल संकट, आवास, पेंशन, राशन कार्ड तथा अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित मुद्दे रखे। 

उपायुक्त ने प्रत्येक आवेदक की बात को संवेदनशीलता एवं धैर्यपूर्वक सुना तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित एवं पारदर्शी समाधान सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आमजनों की समस्याओं का समयबद्ध निष्पादन प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन सुनिश्चित करें तथा गंभीर मामलों में स्थल निरीक्षण कर वस्तुस्थिति का आकलन करते हुए शीघ्र समाधान प्रस्तुत करें। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन का लक्ष्य है, जिसके लिए सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करें। 

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Dhanbad News: चीरागोड़ा श्मशान रोड के मैदान में मिला मोबाइल दुकानदार का शव, इलाके में तनाव Dhanbad News: चीरागोड़ा श्मशान रोड के मैदान में मिला मोबाइल दुकानदार का शव, इलाके में तनाव
Pakur News: प्रखंड मुख्यालय पर भाजपा का हल्ला बोल, किसानों की समस्याओं को लेकर जोरदार धरना प्रदर्शन
Pakur News: न्यायिक और प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक, न्यायमूर्ति संजय प्रसाद के दौरे को लेकर सुरक्षा और स्वागत प्लान तैयार
Pakur News: गंधाईपुर में उप स्वास्थ्य केंद्र की मांग तेज: जिला परिषद सदस्य पिंकी मंडल ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव का जनता दरबार: सुशासन और जनहित को प्राथमिकता, सुनीं आम जनता की समस्याएं
Giridih News: पुलिस को बड़ी सौगात, पुलिस केंद्र परिसर में नवनिर्मित 'ओपन जिम' का भव्य उद्घाटन
Deoghar News: कुंडा के पास चाय दुकानदार महिला की बेरहमी से हत्या, दुकान में मिला शव
Giridih News: ट्रैफिक जाम से मिलेगी मुक्ति, बरमसिया और टावर चौक पर लगेंगे आधुनिक सिग्नल और साइनेज
Hazaribagh News: एसपी ने किया गोरहर थाना का औचक निरीक्षण: सुरक्षा व्यवस्था और पंजियों की गहन जांच
Hazaribagh News: सदर अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत मैरेज हॉल, बैंक्वेट हॉल एवं होटलों के लिए सख्त, दिशा-निर्देश जारी
Hazaribagh News: उपायुक्त का जनता दरबार, डीसी हेमन्त सती ने सुनीं शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों की जनसमस्याएं
Koderma News: सीमित संसाधनों के बीच आकाश ने अरुणाचल में दिखाया दम