जमुआ चौक पर अनियंत्रित ट्रक पलटा, बड़ा हादसा टला

कम दृश्यता के कारण चालक ने खोया नियंत्रण

जमुआ चौक पर अनियंत्रित ट्रक पलटा, बड़ा हादसा टला
जमुआ चौक पर पलटा धान लदा ट्रक

गिरिडीह के जमुआ चौक पर बीती रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब धान से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। तेज बारिश और कम दृश्यता के कारण चालक को डिवाइडर दिखाई नहीं दिया, जिससे ट्रक सीधे उस पर चढ़ गया और संतुलन बिगड़ने से पलट गया।

गिरिडीह: बीती रात जमुआ चौक स्थित एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब धान से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रक (नंबर: जेएच10वाई1936) द्वारपहरी रोड की ओर से जमुआ चौक की तरफ आ रहा था। इसी दौरान तेज बारिश और कम दृश्यता के कारण चालक को सड़क के बीच बना डिवाइडर दिखाई नहीं दिया। ट्रक सीधे डिवाइडर पर चढ़ गया, जिससे संतुलन बिगड़ गया और वाहन पलट गया।

घटना के बाद चालक को सुरक्षित गाड़ी से बाहर निकाल लिया गया। ट्रक में लदा धान सड़क पर बिखर गया। ट्रक के आगे की तरफ भारतीय राज्य खाद्य निगम, गिरिडीह का कागज भी चिपका हुआ था।

गनीमत रही कि घटना के समय सड़क पर ज्यादा आवाजाही नहीं थी, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। सूचना मिलते ही जमुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Read More.. गिरिडीह में कथित कोयला चोर की हत्या के बाद बवाल, खदान परिसर में घुसे ग्रामीण

स्थानीय लोगों का कहना है कि जमुआ चौक के चारों मुख्य मार्गों में बने डिवाइडर के कारण अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं, जिससे खतरा बना रहता है। प्रशासन से इस सड़क पर सुरक्षा व्यवस्था और संकेतकों में सुधार की मांग की जा रही है।

Read More.. Bokaro News: राज्य टॉपर छोटी कुमारी को मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो ने किया सम्मानित

Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Dumka News: श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई वीर शिरोमणि महानदीया प्रताप जयंती Dumka News: श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई वीर शिरोमणि महानदीया प्रताप जयंती
Palamu News: आयुष्मान योजनाओं की समीक्षा में डीसी सख्त, 17 अस्पतालों के क्लेम की होगी जांच 
Dumka News: टास्क फोर्स की बैठक, 15 मई को बच्चों को खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल
Dumka News: शिक्षा विभाग की समीक्षा: जामा में बीआरपी-सीआरपी की बैठक, अपार आईडी जेनरेशन पर जोर
Dumka News: एक्शन में उपायुक्त: डीसी अभिजीत सिन्हा ने किया दुमका एयरपोर्ट का औचक निरीक्षण
Pakur News:  पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, चेकपोस्टों पर सख्ती के निर्देश
Pakur News: उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने दिए सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के निर्देश
Giridih News: फूटा छात्रों का गुस्सा: JAC रिजल्ट में गड़बड़ी के खिलाफ सुदिव्य कुमार सोनू से लगाई न्याय की गुहार
Giridih News: फॉरवर्ड ब्लॉक की टीम पहुंची खनडीहा, दिलीप दास के परिजनों और ग्रामीणों से की मुलाकात
Giridih News: जनगणना 2027 की तैयारी तेज, उपायुक्त रामनिवास यादव ने प्रशिक्षण केंद्र का किया निरीक्षण
Bokaro News: रणविजय मेमोरियल संस्कार पब्लिक स्कूल ने स्टेट टॉपर छोटी को किया सम्मानित
Bokaro News: राज्य स्तरीय दिशा समिति के सदस्य ने विभिन्न विभागों के कार्यों की ली जानकारी