बंगाल भय और तुष्टिकरण की राजनीति से मुक्त हुआ: बजरंगी महतो

पीएम-गृहमंत्री के नेतृत्व को सराहा 

बंगाल भय और तुष्टिकरण की राजनीति से मुक्त हुआ: बजरंगी महतो
बंगाल बदलाव पर प्रतिक्रिया देते बजरंगी महतो

साहिबगंज में हिंदू धर्म रक्षा मंच के प्रदेश महासचिव बजरंगी महतो ने पश्चिम बंगाल में हुए सत्ता परिवर्तन का स्वागत करते हुए इसे ऐतिहासिक बदलाव बताया है। उन्होंने कहा कि बंगाल अब भय, प्रतिबंध और तुष्टिकरण की राजनीति से मुक्त हो गया है।

साहिबगंज: पश्चिम बंगाल में हुए सत्ता परिवर्तन पर हिंदू धर्म रक्षा मंच के प्रदेश महासचिव बजरंगी महतो ने बंगाल की जनता को हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने कहा कि अब बंगाल भय, प्रतिबंध और तुष्टिकरण की राजनीति से मुक्त हो चुका है। बजरंगी महतो ने कहा कि वर्षों से चली आ रही कथित “हिटलरशाही” के अंत के साथ ही अब आम जनता को अपने धार्मिक और सांस्कृतिक त्यौहार निर्भीक होकर मनाने की आजादी मिल गई है। सांस्कृतिक परंपराओं को दबाने की जो कोशिशें पहले होती थीं, वह अब समाप्त हो चुकी हैं और जनता अपने अधिकारों का खुलकर उपयोग कर सकेगी।

उन्होंने कहा कि यह केवल सत्ता परिवर्तन नहीं, बल्कि जनता की आवाज की जीत है। यह उस साहस का परिणाम है, जिसमें बंगाल की जनता ने भय और दबाव की राजनीति को नकारते हुए लोकतंत्र के पक्ष में अपना निर्णायक मत दिया। बजरंगी महतो ने इस ऐतिहासिक बदलाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व की सराहना की। उन्होंने कहा कि उनके मार्गदर्शन में देशभर में लोकतांत्रिक मूल्यों को सशक्त करने का कार्य निरंतर जारी है।

बंगाल में हुए इस बदलाव पर हिंदू धर्म रक्षा मंच के कई जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी खुशी जताई। सभी ने एक स्वर में कहा कि यह बदलाव पूरे देश के लिए प्रेरणादायक है और लोकतंत्र की मजबूती का प्रतीक है। अंत में बजरंगी महतो ने कहा कि बंगाल की जनता अब नए युग की ओर बढ़ चुकी है, जहां विकास, सुरक्षा और सांस्कृतिक सम्मान ही सर्वोपरि होंगे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Dhanbad News: चांदमारी खेल मैदान में मिले युवक के शव मामले का खुलासा, सिटी एसपी ने प्रेस वार्ता में दी जानकारी Dhanbad News: चांदमारी खेल मैदान में मिले युवक के शव मामले का खुलासा, सिटी एसपी ने प्रेस वार्ता में दी जानकारी
Dhanbad News: डिजिटल जनगणना 2027 का औपचारिक शंखनाद, 'एचएलओ ऐप' से घर-घर जाकर जुटेगा डेटा
Palamu News: संत मरियम आवासीय विद्यालय में पीरियॉडिक टेस्ट शुरू, कक्षाओं में पहुंचे चेयरमैन अविनाश देव
Palamu News: उपायुक्त का बड़ा एक्शन, हुसैनाबाद अनुमंडल कार्यालय और अस्पताल का औचक निरीक्षण
Pakur News: डीसी के आदेश पर एक्शन में प्रशासन, कार्यपालक अभियंता और बीडीओ-सीओ ने जांचा चहारदीवारी निर्माण
Pakur News: ग्रामीणों द्वारा सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया चक्का जाम 
Sahebganj News: मालदा रेल मंडल का ‘बिना टिकट यात्रा बंद करो’ अभियान सफल, 10 दिनों में ₹1.03 करोड़ की रिकॉर्ड वसूली
Bokaro News: एसडीपीओ वशिष्ठ नारायण सिंह की बड़ी बैठक, लंबित नक्सल कांडों की समीक्षा कर दिए कड़े निर्देश
Sahebganj News: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में बाल सांसद का शपथग्रहण समारोह आयोजित
Sahebganj News: मॉडल कॉलेज में पर्यावरण संरक्षण एवं डेंगू जागरूकता कार्यक्रम आयोजित  
Sahebganj News: सकरीगली में झारखंड मजदूर संघ की बैठक सम्पन्न, 18 मई को जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन की बनी रणनीति
Hazaribagh News: शतरंज का महाकुंभ शुरू, चतुर्थ एचडीसीए ऑल इंडिया ओपन फाइड रेटिंग टूर्नामेंट का भव्य आगाज