Sahebganj News: समस्याओं को लेकर चैंबर ने नगर परिषद अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन, जनहित के मुद्दों पर सभी पार्षदों संग हुई चर्चा 

व्यापार और नागरिक सुविधाओं के लिए समन्वय की अपील

Sahebganj News: समस्याओं को लेकर चैंबर ने नगर परिषद अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन, जनहित के मुद्दों पर सभी पार्षदों संग हुई चर्चा 
(फोटो)

साहिबगंज में ईस्टर्न झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के एक शिष्टमंडल ने अध्यक्ष राजेश अग्रवाल के नेतृत्व में नगर परिषद अध्यक्ष रामनाथ पासवान से मुलाकात की। चैंबर ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष का स्वागत करते हुए शहर की 15 ज्वलंत समस्याओं, जैसे स्ट्रीट लाइट, साफ-सफाई, और जर्जर सड़कों की मरम्मत को लेकर ज्ञापन सौंपा। नप अध्यक्ष ने जनहित के इन मुद्दों पर प्राथमिकता के आधार पर समाधान निकालने का आश्वासन दिया है।

साहिबगंज: ईस्टर्न झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के शिष्टमंडल ने अध्यक्ष राजेश अग्रवाल के नेतृत्व में नगर परिषद अध्यक्ष रामनाथ पासवान से मुलाकात की। शिष्टमंडल ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष का अभिनंदन करते हुए शहर की प्रमुख 15 समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपा और त्वरित समाधान की मांग की।

चैंबर ने ज्ञापन में बंद पड़े शौचालयों को चालू कराने, नए सार्वजनिक शौचालयों के निर्माण, खराब सोलर व सामान्य स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत, हाट-बाजार व पार्किंग की नीलामी में पारदर्शिता, कुओं का संरक्षण, नालियों की गहन सफाई, जर्जर सड़कों की मरम्मत, डोर टू डोर कचरा संग्रहण, पर्याप्त कूड़ेदान की व्यवस्था, यातायात व अतिक्रमण नियंत्रण, खुले मेन हॉल व टूटे ढक्कनों की मरम्मत, पार्कों का विकास, आवारा कुत्तों व पशुओं का प्रबंधन और पेयजल आपूर्ति सुदृढ़ करने की मांग रखी।  

नगर परिषद अध्यक्ष रामनाथ पासवान ने शिष्टमंडल का स्वागत करते हुए ज्ञापन के एक-एक बिंदु पर गंभीरता से चर्चा की। उन्होंने कहा कि जनता ने उन्हें शहर के विकास के लिए ही चुना है और वे जनहित के कार्यों को लेकर पूरी तरह संजीदा हैं। नप अध्यक्ष ने आश्वस्त किया कि चैंबर द्वारा उठाए गए सभी मुद्दों पर सभी वार्ड पार्षदों के साथ बैठक कर प्राथमिकता के आधार पर समाधान निकाला जाएगा। 

इस दौरान चैंबर के सचिव अंकित केजरीवाल, राहुल जायसवाल, अमित डालमिया, मो. आफताब आलम, जाहिद खान सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे। शिष्टमंडल ने कहा कि शहर के व्यापार और नागरिक सुविधाओं के विकास के लिए चैंबर लगातार प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर काम करता रहेगा।

Read More.. Sahebganj News: केंद्रीय विद्यालय में NIOS की सेकेंडरी-सीनियर सेकेंडरी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

Palamu News: नगर पंचायत अध्यक्ष अरविंद कुमार 'चुनमुन' को मिला प्रतिष्ठित "झारखंड श्री" सम्मान Palamu News: नगर पंचायत अध्यक्ष अरविंद कुमार 'चुनमुन' को मिला प्रतिष्ठित "झारखंड श्री" सम्मान
Palamu News: डीसी ने पेयजल योजनाओं की समीक्षा की, प्रगति तेज करने व लंबित कार्यों पर सख्ती के निर्देश
पूर्णिमा साहू का विपक्ष पर तीखा हमला: "नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध कांग्रेस का असली चेहरा"
Koderma News: पदभार संभालते ही एक्शन में उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता, समाहरणालय का किया औचक निरीक्षण
Koderma News: मोहनी एकादशी पर श्याम निशान महिला मंडल ने निकाली निशान यात्रा 
Koderma News: जनगणना 2026 के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू, डिजिटल मोड में होगा डेटा संग्रहण
जेपीएससी बना 'लूट का अड्डा', अभ्यर्थियों के भविष्य से खिलवाड़ बंद करे सरकार: बाबूलाल मरांडी
PM Modi Sikkim Visit: 50वें राज्य स्थापना दिवस पर 4,000 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात
Bokaro News: पत्रकारों ने थाना प्रभारी रवि कुमार को दी भावभीनी विदाई
Bokaro News: उपायुक्त अजय नाथ झा ने पीडीएस दुकान का किया औचक निरीक्षण
Giridih News: जिला स्तरीय अस्मिता सिटी लीग 2026 का सफल समापन, खिलाड़ियों के बीच उत्साह एवं प्रतिस्पर्धा का उत्कृष्ट माहौल
Giridih News: बिखराव छोड़ एकजुट हो साहू समाज: पूर्व मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने राज्य स्तरीय आंदोलन का दिया संकेत