Koderma News: जनगणना 2026 के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू, डिजिटल मोड में होगा डेटा संग्रहण

वेब पोर्टल से स्व-गणना की मिलेगी अनोखी सुविधा

Koderma News: जनगणना 2026 के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू, डिजिटल मोड में होगा डेटा संग्रहण
(फोटो)

कोडरमा प्रखंड सभागार में जनगणना 2026-27 के सफल संचालन हेतु प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ। इस बार जनगणना पूरी तरह डिजिटल मोड में एच.एल.ओ. ऐप के माध्यम से होगी, जिसमें पहली बार नागरिकों को स्व-गणना की सुविधा भी मिलेगी। अधिकारियों ने कर्मियों को नजरी नक्शा तैयार करने और गोपनीयता बनाए रखते हुए 33 प्रश्नों के साथ डेटा संग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।

कोडरमा: सोमवार को प्रखंड सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी कोडरमा के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में जनगणना 2026 के लिए प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण की शुरुवात की गयी। प्रशिक्षण का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी सह चार्ज पदाधिकारी मनोज कुमार रवि एवं सी. ओ. कोडरमा द्वारा किया गया। उद्घाटन के समय सहायक चार्ज पदाधिकारी, सौरभ कुमार, नोडल पदाधिकारी रिजवान खान, पंकज कुमार, दिलीप कुमार यादव, मास्टर ट्रेनर सुदीप सहाय, मनोज चौरसिया, संतोष कुमार तिवारी, राज कमल द्विवेदी उपस्थित थे। सुपरवाइजर अजीत आजाद भी उपस्थित थे।

प्रशिक्षण के क्रम में बताया गया कि जनगणना 2027, दो चरणों में संचालित कि जाएगी। प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों कि गणना कि जाएगी। यह कार्य 16 मई 2026 से संभावित है। दूसरे चरण की जनगणना 2027 में की जाएगी। प्रशिक्षण के क्रम में प्रशिक्षक सुदीप सहाय एवं मनोज चौरसिया ने बताया कि जनगणना 2027 में पहली बार स्व - गणना पद्धति की भी शुरुआत की  जा रही है। यह पद्धति व्यक्तियों को वेब पोर्टल के  माध्यम से अपनी जानकारी खुद प्रस्तुत करने कि सुविधा प्रदान करती है। स्व गणना 1/5/26 से 15/5/26 तक की जा सकेगी। प्रशिक्षण के क्रम में बताया गया कि जनगणना 2027 में पहली बार एच. एल. ओ. ऐप का उपयोग किया जाएगा एवं डाटा का संग्रहण डिजिटल मोड में किया जाएगा। 

प्रशिक्षण में सभी प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों को उनके कार्य एवं दायित्व के बारे में बताया गया। सभी प्रगणकों को ट्रेनर सुदीप सहाय ने बताया कि उनको आबंटित मकान सूचीकरण ब्लॉक के प्रत्येक भवन, जनगणना मकानों और परिवार का दौरा करना है। सभी भवनों को नम्बर देना है तथा ऐप में प्रदान किए गए मानचित्र के आधार पर मकान सूचीकरण ब्लॉक का नजरी नक्शा बनाना है। पूर्ण कवरेज सुनिश्चित करना, सभी आंकड़ों को सावधानी पूर्वक ऐप के माध्यम से अपलोड कर सिंक करना है। एक सुपरवाइजर के अंदर छ: से आठ प्रगणक कार्य करेंगे। सुपरवाइजर अपने सर्किल का नजरी नक्शा तैयार करेंगे और प्रगणकों के समस्या का समाधान करेंगे। जनगणना के दौरान सभी मकानों में नंबर दिया जाएगा। जनगणना अधिनियम 1948 के अंतर्गत प्रगणकों एवं प्रवेक्षक को मकानों में प्रवेश उनमें संख्या डालने एवं जनगणना सम्बन्धी प्रश्नों को पूछने का अधिकार धारा 8 एवं धारा 9 में दिया गया है। 

जनगणना के आंकड़ों को पूर्ण रूप से गोपनीय रखा जाएगा। प्रशिक्षण के क्रम में ट्रेनर सुदीप सहाय एवं मनोज चौरसिया ने सभी को नजरी नक्शा बनाने के विधि से अवगत करवाया। परिसर, भवन, जनगणना मकान, की अवधारणा से अवगत कराया। सामान्य परिवार, संस्थागत परिवार, बेघर परिवार की विस्तृत जानकारी दि गई। प्रशिक्षण के क्रम में बताया गया कि प्रथम चरण में कुल तैंतीस प्रश्न प्रगणकों द्वारा पूछे जाएंगे। प्रश्न पूछने समय सावधानी बरतनी चाहिए एवं नम्रता के साथ सभी व्यक्ति से प्रश्न पूछे जाने चाहिए। सभी परिवारों के सदस्यों से अपील कि जाती है कि जनगणना करने गए हुए पदाधिकारी को सहयोग करें।

Read More.. Koderma News: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में पर्यावरण संरक्षण का भव्य आयोजन, छात्रों ने जीता दिल

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

Pakur News: डीसी ने नाइलिट और बिरसा मुंडा शिक्षण केंद्र का किया निरीक्षण Pakur News: डीसी ने नाइलिट और बिरसा मुंडा शिक्षण केंद्र का किया निरीक्षण
Pakur News: वनकर्मी ने स्पैक्ट्रल कोबरा का रेस्क्यू कर सुरक्षित जंगल में छोड़ा
Dumka News: बीडीओ ने वृन्दावनी पंचायत का किया औचक निरीक्षण 
Dumka News: जनगणना 2027 के प्रथम चरण का प्रशिक्षण प्रारंभ
Giridih News: जनगणना 2027 के लिए 'स्वयं गणना' प्रक्रिया शुरू
Giridih News: उपायुक्त ने सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक की, सड़क दुर्घटनाएं रोकना प्रशासन की प्राथमिकता
Giridih News: गुपचुप खाने से फूड पॉयजनिंग, बच्चों समेत 20 से अधिक बीमार
जगन्नाथपुर मंदिर गार्ड हत्या: भाजपा ने हेमंत सरकार को घेरा
Palamu News: नगर पंचायत अध्यक्ष अरविंद कुमार 'चुनमुन' को मिला प्रतिष्ठित "झारखंड श्री" सम्मान
Palamu News: डीसी ने पेयजल योजनाओं की समीक्षा की, प्रगति तेज करने व लंबित कार्यों पर सख्ती के निर्देश
पूर्णिमा साहू का विपक्ष पर तीखा हमला: "नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध कांग्रेस का असली चेहरा"
Koderma News: पदभार संभालते ही एक्शन में उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता, समाहरणालय का किया औचक निरीक्षण