Dumka News: जनगणना 2027 के प्रथम चरण का प्रशिक्षण प्रारंभ

27 अप्रैल से 9 मई तक चलेगा व्यापक प्रशिक्षण शिविर

Dumka News: जनगणना 2027 के प्रथम चरण का प्रशिक्षण प्रारंभ
(फोटो)

रामगढ़ प्रखंड में जनगणना 2027 के सफल संचालन हेतु प्रथम चरण के प्रशिक्षण का सोमवार को विधिवत शुभारंभ किया गया। 27 अप्रैल से 9 मई तक चलने वाले इस कार्यक्रम में कुल 365 प्रगणक और 54 पर्यवेक्षक हिस्सा ले रहे हैं। प्रशिक्षण के दौरान डिजिटल उपकरणों के उपयोग और डेटा संकलन की शुद्धता पर विशेष बल दिया गया है। मास्टर ट्रेनर्स ने समयबद्ध कार्य निष्पादन के साथ फील्ड वर्क की महत्वपूर्ण बारीकियों की जानकारी दी ताकि आगामी राष्ट्रीय जनगणना कार्य को निर्बाध और पारदर्शी तरीके से संपन्न किया जा सके। प्रखंड प्रशासन ने गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली हैं।

रामगढ़: जनगणना 2027 के अंतर्गत प्रथम चरण के प्रशिक्षण का शुभारंभ सोमवार को किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम दिनांक 27.04.2026 से 09.05.2026 तक आयोजित किया जाएगा। प्रशिक्षण के प्रथम दिवस में प्रथम बैच के 50 प्रशिक्षु एवं द्वितीय बैच के 49 प्रशिक्षु सम्मिलित हुए। दोनों बैचों में संबंधित प्रगणक एवं पर्यवेक्षक अपने-अपने सर्किल के अंतर्गत भाग ले रहे हैं। इसके अतिरिक्त, प्रशिक्षण में आरक्षित पर्यवेक्षकों को भी शामिल किया गया है, ताकि आवश्यकता पड़ने पर उनका उपयोग किया जा सके। प्रत्येक बैच का प्रशिक्षण तीन-दिवसीय निर्धारित है।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत कुल 365 प्रगणक एवं 36 आरक्षित प्रगणकों तथा 54 पर्यवेक्षक एवं 5 आरक्षित पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षित किया जाना है। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को जनगणना कार्य से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश, डेटा संकलन की प्रक्रिया, डिजिटल उपकरणों के उपयोग तथा फील्ड कार्य की महत्वपूर्ण बारीकियों की जानकारी दी जा रही है। इस प्रशिक्षण में निगार आलम, मुकेश कुमार पाण्डेय, अमित कुमार पाण्डेय एवं तेज प्रताप मिश्रा (नामित क्षेत्र प्रशिक्षकों) के द्वारा प्रतिभागियों को प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। पहले दिन के प्रशिक्षण सत्र में जनगणना कार्य की शुद्धता, पारदर्शिता एवं समयबद्ध निष्पादन पर विशेष बल दिया गया। 

प्रतिभागियों को निर्देशित किया गया कि वे प्रशिक्षण में प्राप्त ज्ञान का प्रभावी उपयोग कर अपने-अपने क्षेत्र में कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न करें। प्रखंड प्रशासन द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम के सुचारू, प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण संचालन की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, ताकि आगामी जनगणना कार्य को निर्बाध रूप से संपन्न किया जा सके।

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

Pakur News: डीसी ने नाइलिट और बिरसा मुंडा शिक्षण केंद्र का किया निरीक्षण Pakur News: डीसी ने नाइलिट और बिरसा मुंडा शिक्षण केंद्र का किया निरीक्षण
Pakur News: वनकर्मी ने स्पैक्ट्रल कोबरा का रेस्क्यू कर सुरक्षित जंगल में छोड़ा
Dumka News: बीडीओ ने वृन्दावनी पंचायत का किया औचक निरीक्षण 
Dumka News: जनगणना 2027 के प्रथम चरण का प्रशिक्षण प्रारंभ
Giridih News: जनगणना 2027 के लिए 'स्वयं गणना' प्रक्रिया शुरू
Giridih News: उपायुक्त ने सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक की, सड़क दुर्घटनाएं रोकना प्रशासन की प्राथमिकता
Giridih News: गुपचुप खाने से फूड पॉयजनिंग, बच्चों समेत 20 से अधिक बीमार
जगन्नाथपुर मंदिर गार्ड हत्या: भाजपा ने हेमंत सरकार को घेरा
Palamu News: नगर पंचायत अध्यक्ष अरविंद कुमार 'चुनमुन' को मिला प्रतिष्ठित "झारखंड श्री" सम्मान
Palamu News: डीसी ने पेयजल योजनाओं की समीक्षा की, प्रगति तेज करने व लंबित कार्यों पर सख्ती के निर्देश
पूर्णिमा साहू का विपक्ष पर तीखा हमला: "नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध कांग्रेस का असली चेहरा"
Koderma News: पदभार संभालते ही एक्शन में उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता, समाहरणालय का किया औचक निरीक्षण