Hazaribagh News: उपायुक्त का जनता दरबार, डीसी हेमन्त सती ने सुनीं शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों की जनसमस्याएं
समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में हुआ आयोजन
हजारीबाग समाहरणालय में उपायुक्त हेमन्त सती की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों से आए नागरिकों ने जमीन विवाद, म्यूटेशन, एनटीपीसी व NHAI मुआवजा, पेंशन योजनाओं, मईयां सम्मान योजना और घरेलू हिंसा से संबंधित दर्जनों आवेदन सौंपे। उपायुक्त ने सभी मामलों को गंभीरता से सुनते हुए अधिकारियों को समयबद्ध और संवेदनशील कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
हजारीबाग: उपायुक्त हेमन्त सती ने मंगलवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया। जनता दरबार में जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी विभिन्न समस्याएं एवं शिकायतें उपायुक्त के समक्ष रखीं।
जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों में जमीन, अंत्योदय, म्यूटेशन, गैर मजूरवा जमीन, विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन, जमीनी विवाद, आंबेडकर आवास उपलब्ध कराने, बैटरी युक्त साइकिल देने, राशन दुकान आवंटन, दहेज प्रताड़ना, उग्रवादी हिंसा से संबंधित मुआवजा एवं नौकरी देने, एनटीपीसी द्वारा अधिग्रहीत जमीन का मुआवजा भुगतान, आंगनबाड़ी सेविका चयन, राशन कार्ड में नाम जोड़ने, सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा, सखी मंडल में अवैध निकासी, घरेलू हिंसा, आवास, विस्थापन, सीएनटी जमीन से संबंधित मामले, मईयां सम्मान योजना, एनएचआई से मुआवजा भुगतान कराने तथा सड़क जांच से संबंधित कई मामले मुख्य रूप से शामिल रहे।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
