Giridih News: पुलिस को बड़ी सौगात, पुलिस केंद्र परिसर में नवनिर्मित 'ओपन जिम' का भव्य उद्घाटन
सुबह शाम पुलिसकर्मी यहां कर सकेंगे व्यायाम
गिरिडीह पुलिस कर्मियों को शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रखने के लिए पुलिस केंद्र परिसर में एक आधुनिक 'ओपन जिम' की शुरुआत की गई है। सोमवार को गिरिडीह उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से इसका उद्घाटन किया। इस जिम में लेग प्रेस, एयर वॉकर, सिट-अप बेंच और पुल-अप बार जैसे कई आधुनिक उपकरण लगाए गए हैं, ताकि दिन-रात ड्यूटी पर रहने वाले जवान तनावमुक्त होकर अपनी सेहत सुधार सकें।
गिरिडीह: पुलिसकर्मियों को शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रखने की दिशा में सोमवार को गिरिडीह पुलिस को बड़ी सौगात मिली। उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक गिरिडीह ने संयुक्त रूप से पुलिस केंद्र परिसर में नव निर्मित 'ओपन जिम' का उद्घाटन किया।
उक्त अवसर पर उपायुक्त ने कहा, "पुलिसकर्मी दिन-रात जनता की सेवा में लगे रहते हैं। तनाव और ड्यूटी के बोझ के बीच फिट रहना बेहद जरूरी है। यह ओपन जिम जवानों को तनावमुक्त रखने और फिटनेस बनाए रखने में मदद करेगा।" एसपी ने कहा कि स्वस्थ पुलिसकर्मी ही बेहतर पुलिसिंग कर सकते हैं। नियमित व्यायाम से कार्यक्षमता भी बढ़ेगी।

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
