Dumka News: जनगणना 2027 की तैयारियां तेज, नोडल पदाधिकारी धीरेंद्र कुमार ने की प्रमंडल स्तरीय समीक्षा
सभी सर्कल पर्यवेक्षकों के साथ गहन समीक्षा
दुमका के उप निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जनगणना नोडल पदाधिकारी धीरेंद्र कुमार और रानीश्वर बीडीओ राजेश कुमार सिन्हा की उपस्थिति में जनगणना 2027 को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी 38 पर्यवेक्षकों को नजरी नक्शा की त्रुटियों को क्षेत्र भ्रमण कर सुधारने तथा 209 प्रगणकों के माध्यम से घर-घर जाकर ऑनलाइन मकान सूचीकरण कार्य समय पर पूरा करने का निर्देश दिया गया। इस दौरान प्रगणकों के बीच आवश्यक कीट का भी वितरण किया गया।
रानीश्वर: उप निर्वाचन पदाधिकारी दुमका-सह-वरीय पदाधिकारी रानीश्वर तथा नोडल पदाधिकारी, जनगणना धीरेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को प्रखण्ड अन्तर्गत जनगणना 2027 के लिए सभी सर्कल पर्यवेक्षकों के साथ जनगणना कार्य का गहन समीक्षा किया गया। नजरी नक्शा के अवलोकन के पश्चात् जो त्रुटि पाया गया,उस त्रुटियों का निराकरण क्षेत्र भ्रमण कर करने का निदेश सभी पर्यवेक्षकों को दिया गया।
साथ ही सभी पर्यवेक्षक को यह भी निदेश दिया गया कि सभी प्रगणकों के साथ समन्वय स्थापित कर नजरी नक्शा बनाया जाय। प्रखण्ड विकास पदाधिकारी-सह-चार्ज पदाधिकारी, रानीश्वर राजेश कुमार सिन्हा के द्वारा सभी पर्यवेक्षकों के निदेशित किया गया कि पर्यवेक्षक अन्तर्गत सभी प्रगणकों को नजरी नक्शा ससमय पुरा किया जाय तथा किसी भी तरह का समस्या आने पर अविलम्व जनशिकायत कोषांग, प्रखण्ड रानीश्वर को सूचित कर समस्या का निराकरण किया जाय।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
