Koderma News: आदर्श मध्य विद्यालय में समर कैंप की धूम, बच्चों ने योग, बोरा दौड़ और पेंटिंग में दिखाया दम
विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए आयोजन
कोडरमा के आदर्श मध्य विद्यालय में विभागीय निर्देशानुसार विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और उनकी प्रतिभाओं को निखारने के उद्देश्य से तीन दिवसीय समर कैंप का आयोजन किया गया। प्रधानाध्यापक अश्विनी तिवारी, शिक्षक प्रदीप कुमार और शिक्षिका बैजयंती कुमारी के नेतृत्व में बच्चों ने योग, बोरा दौड़, इनडोर गेम्स और पेंटिंग जैसी रचनात्मक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कोडरमा: विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं उनमें छिपी हुई प्रतिभाओं को आगे लाने के उद्देश्य से विभागीय निदेश के आलोक में आदर्श मध्य विद्यालय कोडरमा में तीन दिवसीय समर कैंप के तहत कई कार्यक्रम आयोजित हुए। सुबह में बच्चों को प्रधानाध्यापक अश्विनी तिवारी के मार्गदर्शन में शिक्षक प्रदीप कुमार एवं शिक्षिका बैजयंती कुमारी के द्वारा योगाभ्यास कराया गया। उसके पश्चात कम दूरी की दौड़ एवं बोरा दौड़ आयोजित किया गया। बच्चों को उनकी रुचि के अनुसार कार्यक्रम में शामिल होने की आजादी थी। अधिकांश बच्चे बच्चियों की पसंद उमस भरी गर्मी के आउटडोर गेम की जगह इनडोर गेम रही। बहुत से बच्चे एवं बच्चियों ने पेंटिंग में भाग लिया।
इस दौरान प्रधानाध्यापक अश्विनी तिवारी ने सभी का मार्गदर्शन करते हुए प्रेरित किया कि शिक्षा व्यक्ति में अंतर्निहित संपूर्णता की अभिव्यक्ति है। यानी सभी 14 प्रकार की विद्याओं एवं 16 प्रकार की कलाओ में जब कोई व्यक्ति पारंगत हो जाता है तब उसे स्मरण शिक्षा प्राप्त हो जाती है।इसमें नृत्य, संगीत,चित्रकारी,खेल,आर्चरी, दस्तकारी आदि सभी चीजें समाहित हैं। बच्चे बड़े ध्यान से अपने गुरु की बातों को सुनकर उसे कार्यरूप देने का संकल्प लिया। विद्यालय में ऐसे कार्यक्रम होता देख सभी बच्चे बच्चियां काफी खुश नजर आए।
Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.
