बीडीओ राजेश सिन्हा की अध्यक्षता में कनीय अभियंताओं और पंचायत सचिवों की समीक्षा बैठक
पर्यावरण, स्वच्छता और जल संरक्षण पर रहेगा विशेष फोकस
रानीश्वर प्रखंड कार्यालय में बीडीओ राजेश कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में कनीय अभियंताओं और पंचायत सचिवों की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में 5 जून को विशेष ग्राम सभा के आयोजन, पेयजल संकट से निपटने हेतु चापाकल मरम्मत, आदिम जनजाति गांवों में पक्की सड़क निर्माण और अबुआ आवास योजना को 15 दिनों में पूरा करने के कड़े निर्देश दिए गए।
रानीश्वर: प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, रानीश्वर राजेश कुमार सिन्हा के द्वारा मंगलवार को प्रखण्ड कार्यालय कक्ष में सभी कनीय अभियंता और सभी पंचायत सचिव के साथ समीक्षा बैठक किया गया। सर्वप्रथम विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर ग्राम पंचायत स्तर में 05 जून 2026 को विशेष ग्राम सभा का आयोजन करने का निदेश सभी पंचायत सचिव को दिया गया । विशेष ग्राम सभा का आयोजन का मुख्य विषय पर्यावरण एवं स्वच्छता, ठोस एवं प्लास्टिक अपशिष्ट तथा कम्पोस्टिंग, जल संरक्षण, जन भागीदारी आदि विषयो में विशेष फोकस करने निदेश दिया गया।
इसके अतिरिक्त रानीश्वर प्रखण्ड अन्तर्गत कुल 9 पंचायत में ठोस कचड़ा प्रबंधन हेतु चिन्हित किया गया है। उक्त पंचायत में ग्राम सभा करते हुए ठोस कचड़ा उठाव करने वाले कर्मी एवं स्थल का चयन कर लिया गया है। साथ ही आदिम जनजाति समुदाय वाले वैसे गाँवों में जहाँ बोरिंग गाड़ी पहुँचने में कठिनाई होती है, वैसे सभी ग्रामों में पक्की सड़क बनाने हेतु प्रस्ताव उपलब्ध कराने का निदेश सभी पंचायत सचिव को दिया गया ताकि ससमय प्रतिवेदन तैयार कर जिला को भेजा जा सके।

इसके अतिरिक्त मनरेगा योजना अन्तर्गत आवास योजना में डिमाण्ड डालने हेतु पंचायत सचिव तथा योजनाओं में मजदूरों को डिमाण्ड डालने के लिए कनीय अभियंता को निदेशित किया गया। उक्त समीक्षा बैठक में प्रखण्ड कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा, सहायक अभियंता, सभी कनीय अभियंता, प्रखण्ड वॉश कॉडिनेटर एस०बी०एम० एवं पंचायत सचिव उपस्थित थे।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
