Dhanbad News: सीएमडी मनोज अग्रवाल ने बरोरा क्षेत्र का किया निरीक्षण, उत्पादन व डिस्पैच पर दिया जोर
क्षेत्रीय अधिकारियों के साथ की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक
बीसीसीएल के सीएमडी मनोज अग्रवाल ने कोयला भवन के महाप्रबंधकों के साथ बरोरा क्षेत्र और बेनीडीह केकेसी लिंक साइडिंग का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मानसून में निर्बाध कोयला आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए और बताया कि महेशपुर सायलो प्लांट एक महीने के भीतर चालू हो जाएगा।
धनबाद: बीसीसीएल के सीएमडी मनोज अग्रवाल ने मंगलवार को कोयला भवन के विभिन्न विभागों के महाप्रबंधकों के साथ बरोरा क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बेनीडीह केकेसी लिंक साइडिंग का निरीक्षण कर मानसून के दौरान भी कोयले की निर्बाध और समयबद्ध डिस्पैच सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के बाद सीएमडी ने क्षेत्रीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर कोयला उत्पादन एवं उत्पादकता बढ़ाने की रणनीति पर चर्चा की। उन्होंने बरोरा क्षेत्र को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप उत्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश देते हुए कहा कि देश की ऊर्जा जरूरतों के साथ-साथ इस्पात संयंत्रों को भी समय पर कोयला उपलब्ध कराना कोल इंडिया की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। इसी उद्देश्य से विभिन्न क्षेत्रों का नियमित निरीक्षण कर कार्यों की समीक्षा की जा रही है।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
