मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से सीआईआई झारखंड प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात, औद्योगिक विकास पर हुई चर्चा
राज्य में निवेश और उद्योग को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा
By Loading...
रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मुख्यमंत्री Hemant Soren से कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (CII) झारखंड के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस दौरान राज्य में औद्योगिक विकास, निवेश और इंडस्ट्रियल पॉलिसी से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।
रांची: मुख्यमंत्री Hemant Soren से मंगलवार को कांके रोड, रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (CII) झारखंड के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वाले प्रतिनिधिमंडल में सीआईआई झारखंड स्टेट काउंसिल के अध्यक्ष दिलू पारिख एवं टाटा स्टील कॉरपोरेट सर्विस के उपाध्यक्ष डी.बी. सुंदर रमन सहित सीआईआई ईस्टर्न रीजन के रीजनल डायरेक्टर देव ज्योति तथा सीआईआई झारखंड हेड प्रभात कुमार शामिल थे।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री Hemant Soren एवं सीआईआई के प्रतिनिधियों के बीच राज्य में औद्योगिक क्षेत्र के विकास से संबंधित कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई। मौके पर सीआईआई के प्रतिनिधियों ने दावोस में आयोजित विश्व आर्थिक मंच 2026 में झारखंड सरकार की भागीदारी एवं यूनाइटेड किंगडम की सफल यात्रा तथा राज्य को मिले मजबूत इन्वेस्टमेंट इंटेंशन हेतु शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
