सीसीएल गंगोत्री कन्वेंशन सेंटर में तीन दिवसीय आधार शिविर का हुआ विधिवत उद्घाटन
लगभग 40 व्यक्तियों का कार्य पहले दिन संपन्न
सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) मुख्यालय रांची के गंगोत्री कन्वेंशन सेंटर में तीन दिवसीय विशेष आधार नामांकन एवं अद्यतन शिविर का शुभारंभ हुआ। महाप्रबंधक संजय कुमार ठाकुर द्वारा उद्घाटित यह शिविर 4 जून तक चलेगा, जिसमें कर्मचारियों और उनके आश्रितों के लिए सभी आवश्यक आधार सेवाएं एक ही स्थान पर सुलभ कराई जा रही हैं।
रांची: सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड मुख्यालय, दरभंगा हाउस, स्थित गंगोत्री कन्वेंशन सेंटर में आज दिनांक 02 मई, 2026 को तीन दिवसीय आधार नामांकन एवं अद्यतन शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर का विधिवत उद्घाटन संजय कुमार ठाकुर, महाप्रबंधक (मानव संसाधन/कल्याण), सीसीएल द्वारा किया गया।
इस अवसर पर आदिल हुसैन, प्रबंधक (खेल),सहित बड़ी संख्या में कर्मी एवं उनके परिजन उपस्थित रहे। यह विशेष शिविर 02 जून, 2026 से 04 जून, 2026 तक आयोजित किया जा रहा है। शिविर में आधार नामांकन एवं अद्यतन की सुविधा तीन आयु वर्गों- 0 से 5 वर्ष, 5 से 18 वर्ष तथा 18 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों के लिए उपलब्ध कराई गई है, जिससे कर्मचारियों एवं उनके आश्रितों को एक ही स्थान पर आधार संबंधी आवश्यक सेवाएं प्राप्त हो सकें।

सीसीएल अपने कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों के कल्याण हेतु समय-समय पर ऐसी जनोपयोगी एवं सुविधापरक पहलें करता रहा है, जिससे आवश्यक सेवाएं उनके निकट उपलब्ध कराई जा सकें तथा उनकी दैनिक आवश्यकताओं का सरल समाधान सुनिश्चित हो सके।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
