Dhanbad News: पर्यावरण सप्ताह के दूसरे दिन न्यू मधुबन वाशरी में वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण की दिलाई गई शपथ
पर्यावरण संरक्षण की शपथ के साथ कार्यक्रम की हुई शुरुआत
पर्यावरण सप्ताह के दूसरे दिन बाघमारा स्थित न्यू मधुबन वाशरी एवं परियोजना कार्यालय, लालबंगला परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली और फलदार व उपयोगी पौधे लगाए।
धनबाद: पर्यावरण सप्ताह (01-05 जून) के दूसरे दिन मंगलवार को न्यू मधुबन वाशरी एवं परियोजना कार्यालय, लालबंगला परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
सर्वप्रथम सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली। इसके बाद अतिथियों द्वारा कई फलदार एवं अन्य उपयोगी पौधे लगाए गए। साथ ही लोगों के बीच पौधों का वितरण भी किया गया।

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
