बांसजोड़ा हिंसा मामले में कांग्रेस का पलटवार, सांसद ढुल्लू महतो पर साधा निशाना
सांसद ढुल्लू महतो पर अनर्गल बयानबाजी का आरोप
बाघमारा के बांसजोड़ा में 20 मई को हुई हिंसक झड़प का मामला अब राजनीतिक रूप लेता जा रहा है। भाजपा और आजसू के बाद कांग्रेस भी खुलकर मैदान में उतर आई है। लोयाबाद मोड़ स्थित कांग्रेस कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में युवा कांग्रेस नेताओं ने सांसद ढुल्लू महतो और आजसू नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए।
धनबाद: बीते 20 मई को बांसजोड़ा में हुई हिंसक झड़प का मामला अब पूरी तरह राजनीतिक रूप ले चुका है। एक तरफ आजसू और भाजपा के सांसद खुलकर मोर्चा संभाले हुए हैं, तो दूसरी तरफ कांग्रेस भी राजकुमार महतो एवं असलम मंसूरी उर्फ राम रहीम के पक्ष में गोलबंद होने लगी है।
इसी मामले को लेकर लोयाबाद मोड़ स्थित कांग्रेस कार्यालय में शुक्रवार को युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुमार गौरव, योगेंद्र सिंह योगी, युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता नवीन सिंह एवं युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव राजीव रंजन ने प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने सांसद ढुल्लू महतो एवं आजसू नेताओं पर जमकर निशाना साधा।

वहीं, युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता नवीन सिंह ने कहा कि जिस सांसद पर लगभग 40 से अधिक मुकदमे दर्ज हों, वह हमारे नेता राम रहीम को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी हमेशा राम रहीम के समर्थन में खड़ी है। यदि भाजपा और आजसू उनके सामाजिक छवि को धूमिल करने का प्रयास करती है, तो कांग्रेस पार्टी इसे बर्दाश्त नहीं करेगी।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
