Hazaribagh News: सांसद मनीष जायसवाल और विधायक मनोज यादव ने किया सड़क का शिलान्यास
लगभग दो करोड़ चालीस लाख रुपये की लागत से होगा निर्माण
हजारीबाग के बरही प्रखंड अंतर्गत खोड़ाहर पंचायत में सांसद मनीष जायसवाल और विधायक मनोज यादव ने ₹2.4 करोड़ की लागत से बनने वाली 3.7 किमी लंबी 'पांच माइल से जतरा मेला' सड़क का शिलान्यास किया। इस मुख्यमंत्री ग्राम सड़क से हजारों ग्रामीणों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी।
बरही: प्रखंड अंतर्गत खोड़ाहर पंचायत के पांच माइल से जतरा मेला तक बनने वाली सड़क का शिलान्यास रविवार को सांसद मनीष जायसवाल एवं विधायक मनोज यादव ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर तथा शिलापट्ट का अनावरण कर किया। यह सड़क मुख्यमंत्री ग्राम सड़क सुदृढ़ीकरण के तहत लगभग 2.4 करोड़ रुपये की प्राक्कलित राशि से निर्मित की जाएगी।
जानकारी के अनुसार, 3.7 किलोमीटर लंबी इस सड़क का निर्माण कार्य सिद्धार्थ कंस्ट्रक्शन द्वारा कराया जाएगा। सड़क निर्माण से क्षेत्र के लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी तथा ग्रामीण क्षेत्रों का संपर्क मुख्य मार्गों से और अधिक सुगम होगा।

इसके बाद विधायक ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए सड़क, बिजली, पानी और शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं का विस्तार उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण से स्थानीय लोगों को आवागमन में होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी तथा क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास को गति मिलेगी।
शिलान्यास कार्यक्रम में जिप उपाध्यक्ष किशुन यादव, विधायक प्रतिनिधि रमेश ठाकुर, सांसद प्रतिनिधि रंजीत चन्द्रवंशी, जिप प्रतिनिधि गुरुदेव गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि भगवान केशरी, मोतीलाल चौधरी, मुखिया प्रतिनिधि खिरोधर यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष नागेश्वर रजक, उपमुखिया रोहित यादव, सेवानिवृत्त रेंजर दिलीप एक्का, परमेश्वर यादव, अरुण चन्द्रवंशी, महेश यादव, सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी, संवेदक सौरभ यादव, जेई रामप्रसाद गोरई, एजाज रवानी, रामप्रवेश यादव, पंकज सिंह, पूनम कच्छप, मकडली बाड़ा, विक्टोरिया टोप्पो, बिक्सी टोप्पो, वार्ड सदस्य पूनम एक्का, गुलेन्द्र यादव, फुलकेरिया किंडो, चांदमुनी धान, सुक्रो लिंडा, मुन्नी तिर्की, जोनशन बाड़ा, बिपिन बाड़ा, सुजीत एक्का, रौशन टोप्पो, रवि बाड़ा, राहुल कच्छप, सोमर दा, दीपक, सुरेश एक्का सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
