जेएससीए परिसर में झारखंड फेंसिंग एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा संपन्न
अध्यक्ष अर्चित आनंद ने खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन को सराहा
रांची के जेएससीए परिसर में झारखंड फेंसिंग एसोसिएशन (JFA) की वार्षिक आम सभा अध्यक्ष अर्चित आनंद की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में आगामी सत्र के खेल कैलेंडर, समर ट्रेनिंग कैंप और राष्ट्रीय स्तर पर 8 पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के प्रोत्साहन पर चर्चा की गई।
रांची: झारखंड फेंसिंग एसोसिएशन (जेएफए) की वार्षिक आम सभा (एजीएम) रविवार को धुर्वा स्थित जेएससीए परिसर में आयोजित की गई। बैठक अध्यक्ष अर्चित आनंद की अध्यक्षता में हुई। इसमें राज्य के विभिन्न जिला फेंसिंग संघों के पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
बैठक में एसोसिएशन के अध्यक्ष अर्चित आनंद, उपाध्यक्ष कुलवंत सिंह,महासचिव जय कुमार सिन्हा, कोषाध्यक्ष करमबीर उरांव सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभा में वित्तीय वर्ष 2025-26 की वार्षिक रिपोर्ट एवं लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया, जिसे सदस्यों द्वारा अनुमोदित किया गया। साथ ही आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई।

अध्यक्ष अर्चित आनंद ने बताया कि झारखंड के बच्चों ने इस वर्ष के खेल कैलेंडर में कुल आठ (8) पदक राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्राप्त किया जो राज्य के लिए गर्व का विषय है।सीमित संसाधनों के बीच पदक जीतना खिलाड़ियों और उनके कोच की मेहनत को दर्शाता है, उन्होंने सभी खिलाड़ियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामना दी साथ ही बताया की राँची जिले से प्रिंस को संघ का वरीय उपाध्यक्ष बनाया गया है।
महासचिव जय कुमार सिन्हा ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य में फेंसिंग खेल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सभी जिला संघों के सहयोग से योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जाएगा।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
