भाजपा प्रदेश कार्यालय में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उत्साह से 'मन की बात' कार्यक्रम को सुना
नेशनल फेडरेशन कप के विजेता गुरिंदरवीर सिंह का हुआ विशेष जिक्र
रांची के हरमू स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी की उपस्थिति में पीएम मोदी के 'मन की बात' का 134वां संस्करण सुना गया। इसमें हीटवेव से बचाव, जल संरक्षण और रांची फेडरेशन कप के एथलीट गुरिंदरवीर सिंह के प्रदर्शन पर चर्चा की गई।
रांची: हरमू स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात के 134वें संस्करण को पूरे उत्साह के साथ सुना। इस दौरान मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, बिहार-झारखंड के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेन्द्र नाथ त्रिपाठी, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह मौजूद थे।
इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के द्वारा हर बार देशवासियों को कई प्रकार की प्रेरणादायी बातें बताई जाती हैं। आज के कार्यक्रम में उन्होंने बढ़ती गर्मी एवं हीटवेव की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए देशवासियों से सतर्क एवं सजग रहने का आग्रह किया। उन्होंने पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, स्वयं को हाइड्रेट रखने, जरूरतमंद लोगों की सहायता करने तथा पशु-पक्षियों के लिए भी जल की व्यवस्था सुनिश्चित करने का संदेश दिया।
नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
