Koderma News: जेजेए में नई कमान, अभय कुमार लाभ बने प्रदेश अध्यक्ष, संजीव समीर को मिली महासचिव की जिम्मेदारी
संस्थापक शाहनवाज हसन ने दिया सुरक्षा और एकता का मंत्र
रामगढ़ के कुजू में आयोजित झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन (JJA) के कार्यक्रम में अभय कुमार लाभ को नया प्रदेश अध्यक्ष और संजीव समीर को महासचिव घोषित किया गया। इस दौरान संगठन की मजबूती और पत्रकार सुरक्षा पर जोर देते हुए जल्द ही सभी जिलों में कार्यकारिणी विस्तार का संकल्प लिया गया।
कोडरमा: रविवार को रामगढ़ जिला के कुजू स्थित अक्षत बैंक्वेट हॉल में गहमागहमी के साथ जेजेए के प्रदेश अध्यक्ष और महासचिव की घोषणा हुई। प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार लाभ और प्रदेश महासचिव संजीव समीर बनाए गए। वहीं कोषाध्यक्ष के रूप में सुभाशीष झा की घोषणा की गयी। कार्यक्रम का उद्घाटन झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन के संस्थापक शाहनवाज हसन, पूर्व अध्यक्ष विष्णु शंकर उपाध्याय, प्रदेश कमेटी के वरीय पदाधिकारी, विभिन्न जिला के अध्यक्ष एवं महासचिव ने दीप प्रज्वलित कर संयुक्त रूप से किया।
रामगढ़ जिला इकाई कमेटी के द्वारा अतिथियों को बुके एवं माला पहनाकर सम्मानित किया गया। उद्घाटन के पश्चात संगठन के मजबूती पर वक्ताओं ने अपने अनुभव एवं विचार रखे। बीएसपीएस और जेजेए के संस्थापक शाहनवाज हसन ने कहा कि संगठन में ताकत है और हम संगठित रहेंगे तो ही सुरक्षित रहेंगे। उन्होंने संगठन की स्थापना से लेकर अबतक की गतिविधियों और आगे की कार्य योजना पर प्रकाश डाला। वहीं पूर्व अध्यक्ष विष्णुशंकर उपाध्याय ने कहा कि यूनियन पत्रकार हित में सदैव आगे है और संगठन का उद्देश्य पत्रकारों को संरक्षण और सुरक्षा देना है।

इस दौरान राजीव गुप्ता, अजय कुमार, अर्जुन सोनी, भावेश मिश्रा, अभय सिंह, अजय मिश्रा, संजय कुमार यादव, सोनी कुमारी, मासूम अंसारी, राकेश सिंह, रामकृष्ण मेहता, संजय कुमार, अर्जुन साव, सुभाशीस झा, जयदीप सिंह, रवि कुमार, रंजीत कुमार सिंह, नसीम, श्याम ठाकुर, संदीप कुमार, यासीन अंसारी, याकूब आलम, गुलाम सरवर, मजीद आलम, राजू अग्रवाल, इंतखाब आलम, रीतलाल, खालिद, अंकित कुमार, बीके राठौर, जयदेव आनंद समेत अन्य पत्रकार मौजूद थे।
Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.
