Bokaro News: विधायक अनूप सिंह से मिला आरसीएमयू का प्रतिनिधिमंडल, रांची आवास पर मजदूरों की समस्याओं पर हुआ गहन मंथन

श्रमिक हितों की रक्षा और वेलफेयर प्राथमिकता

Bokaro News: विधायक अनूप सिंह से मिला आरसीएमयू का प्रतिनिधिमंडल, रांची आवास पर मजदूरों की समस्याओं पर हुआ गहन मंथन
(फ़ोटो)

राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन (RCMU) के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने रांची स्थित आवासीय कार्यालय में बेरमो विधायक व आरसीएमयू के अध्यक्ष कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह से मुलाकात की। इस दौरान कथारा क्षेत्र के मजदूरों की समस्याओं, अस्पतालों में डॉक्टरों, कार्मिक प्रबंधकों और सिविल इंजीनियरों की कमी के मुद्दे उठाए गए। विधायक ने श्रमिक वेलफेयर को अपनी प्राथमिकता बताते हुए मामलों को सीसीएल सीएमडी और क्षेत्रीय जीएम के समक्ष रखकर त्वरित निष्पादन का आश्वासन दिया।

बेरमो: विधायक व आरसीएमयू के अध्यक्ष कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह से राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने रांची स्थित आवासीय कार्यालय में मुलाकात कर क्षेत्र के मजदूरों की समस्याओं से अवगत कराया। विधायक अनूप सिंह ने सभी मामलों को गंभीरता से सुना और कहा कि मुख्यालय स्तर के मामलों को सीएमडी के समक्ष तथा क्षेत्रीय स्तर के मामलों को महाप्रबंधक के समक्ष रखकर जल्द निराकरण कराया जाएगा।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि श्रमिक हितों की रक्षा और उनका वेलफेयर प्राथमिकता है, जिसके साथ कभी समझौता नहीं किया जा सकता। विधायक ने कहा कि क्षेत्र में डॉक्टर, कार्मिक प्रबंधक तथा असैनिक विभाग में अभियंताओं की कमी को लेकर वे सीएमडी से बात करेंगे। साथ ही श्रमिकों का वेलफेयर क्षेत्रीय प्रबंधन द्वारा नजरअंदाज न हो, इस पर संज्ञान लेते हुए क्षेत्रीय स्तर पर समाधान सुनिश्चित कराया जाएगा।

प्रतिनिधिमंडल में शामिल क्षेत्रीय अध्यक्ष अजय कुमार सिंह व क्षेत्रीय कार्यकारी अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि विधायक जल्द ही क्षेत्र का दौरा करेंगे। उन्होंने कहा कि जिस तरह मजदूरों का विश्वास और भरोसा संगठन पर कायम है, उसे और मजबूत किया जाएगा।

यूनियन नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार लगातार श्रमिकों के अधिकारों का हनन कर रही है। पहले जो सुख-सुविधाएं श्रमिकों को प्राप्त थीं, उनमें निरंतर कटौती की जा रही है। इसे उन्होंने वर्तमान सरकार के ‘अच्छे दिन’ का संकेत बताते हुए कहा कि इससे श्रमिकों में गहरा आक्रोश है। प्रतिनिधिमंडल में क्षेत्रीय अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, क्षेत्रीय कार्यकारी अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह, नरेंद्र कुमार त्रिपाठी सहित अन्य पदाधिकारी शामिल थे।

यह भी पढ़ें: Bokaro News: डीसी अजय नाथ झा का औचक निरीक्षण, नगर परिषद के तीन कर्मियों का वेतन रोका

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

सुस्त संवेदकों पर कसेगा शिकंजा, काम लटकाकर 'रेट रिवीजन' का खेल खेलने वाली एजेंसियां होंगी डिबार सुस्त संवेदकों पर कसेगा शिकंजा, काम लटकाकर 'रेट रिवीजन' का खेल खेलने वाली एजेंसियां होंगी डिबार
राहुल गांधी के बयान पर बोकारो में गरजे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, आदित्य साहू बोले- "कांग्रेस को गरीबों से चिढ़ है
Hazaribagh News: ऑल इंडिया फाइड रेटिंग शतरंज टूर्नामेंट का भव्य समापन, अनुपोप बिस्वास बने चैंपियन
Hazaribagh News: सदर अस्पताल में 14 जून को लगेगा मेगा रक्तदान शिविर, तैयारियो को लेकर एसडीओ आदित्य पांडेय ने की बैठक
Hazaribagh News: विधायक प्रदीप प्रसाद पहुंचे पलाश मार्ट, स्वदेशी उत्पाद खरीदकर दिया ‘वोकल फॉर लोकल’ का संदेश
तेज रफ्तार बस ने खड़ी बोलेनो कार को रौंदा, सर्विसिंग सेंटर में घुसते ही मची अफरा-तफरी
Bokaro News: आदिवासी समाज की जमीन पर कब्जा गंभीर मामला: चंपई सोरेन
Bokaro News: विधायक अनूप सिंह से मिला आरसीएमयू का प्रतिनिधिमंडल, रांची आवास पर मजदूरों की समस्याओं पर हुआ गहन मंथन
Bokaro News: कृषक पाठशाला में खरीफ फसल कार्यशाला का आयोजन: आधुनिक तकनीकों से बढ़ेगी किसानों की आय
Bokaro News: दवा दुकानों की देशव्यापी हड़ताल का व्यापक असर, ऑनलाइन फार्मेसी और नकली दवाओं के खिलाफ फूटा गुस्सा
Bokaro News: अब आधार के कामों के लिए नहीं जाना होगा दूर, चास वार्ड संख्या-18 में नीलम हॉस्पिटल के समीप केंद्र शुरू
कोडरमा के युवक की गुजरात में संदिग्ध मौत: पोपलेन ऑपरेटर अफरोज का शव पहुंचते ही पैतृक गांव में मचा कोहराम