Hazaribagh News: ऑल इंडिया फाइड रेटिंग शतरंज टूर्नामेंट का भव्य समापन, अनुपोप बिस्वास बने चैंपियन

चार लाख पचास हजार की कुल पुरस्कार

Hazaribagh News: ऑल इंडिया फाइड रेटिंग शतरंज टूर्नामेंट का भव्य समापन, अनुपोप बिस्वास बने चैंपियन
(फ़ोटो)

हजारीबाग के डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन के तत्वावधान में विनोबा भावे विश्वविद्यालय के मल्टीपरपज सभागार में आयोजित पांच दिवसीय 'एचडीसीए ऑल इंडिया फाइड रेटिंग क्लासिकल शतरंज प्रतियोगिता 2026' का भव्य समापन हो गया। देश के विभिन्न राज्यों से आए 272 खिलाड़ियों के बीच अनुपोप बिस्वास चैंपियन बने। समापन समारोह में मुख्य अतिथि सांसद मनीष जायसवाल, मेयर अरविंद कुमार राणा और एजेसीए सचिव मनीष कुमार ने सफल प्रतिभागियों के बीच ₹4.50 लाख की इनामी राशि और मोमेंटो का वितरण किया।

हजारीबाग: डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन के तत्वावधान में तथा ऑल इंडिया चेस फेडरेशन एवं ऑल झारखंड चेस एसोसिएशन की अधिकृत अनुमति से आयोजित एचडीसीए ऑल इंडिया फाइड रेटिंग क्लासिकल शतरंज प्रतियोगिता 2026 का भव्य समापन। विनोबा भावे विश्वविद्यालय के मल्टीपरपज सभागार में उत्साह, गरिमा और खेल भावना के साथ संपन्न हो गया। प्रतियोगिता के अंतिम दिन खिलाड़ियों के बीच बेहद रोमांचक एवं संघर्षपूर्ण मुकाबले देखने को मिले। 

खिलाड़ियों की रणनीतिक चालों, धैर्य और सूझबूझ ने दर्शकों को अंत तक रोमांचित किया। समापन समारोह में सांसद मनीष जायसवाल, ऑल झारखंड चेस एसोसिएशन के सचिव मनीष कुमार तथा महापौर अरविंद कुमार राणा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने विजेता एवं सफल प्रतिभागियों को कुल 4 लाख 50 हजार रुपये की पुरस्कार राशि एवं आकर्षक मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया तथा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। 

प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे कुल 272 खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों की एकाग्रता, शांत वातावरण और जीत के प्रति जुनून ने पूरे सभागार को खेल भावना से सराबोर कर दिया।प्रतियोगिता का पहला चरण 16 मई से प्रारंभ हुआ था, जिसका समापन शानदार अंदाज में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में अनुपोप बिस्वास ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। अर्पण दास द्वितीय, आईएम शुभायन कुंडू तृतीय तथा देबांजन सिन्हा चतुर्थ स्थान पर रहे।

विशेष पुरस्कार प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों में आद्राध्या दास, आफम अनिशा पाठक, राघव श्रीवत्सव वीता, निष्क कुमार, रंजीत मजूमदार, सम्बर्ता बनर्जी, बिस्वास गोपाल चंद्रा, अभिर मित्रा, तुषार भुइयां, अभिज्ञान दास, सिन्हा सुधीर कुमार, श्रेयस्कर तांती, एजीएम शंखदीप मैती, अभिषेक राज, दिप्रो मंडल, यशवर्धन कटजारे एवं अर्कप्रभा बनिक शामिल रहे। अनरेटेड वर्ग में श्रीजन दास एवं शुभायन जाना ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पुरस्कार प्राप्त किया। वेटरन 55 प्लस वर्ग में त्रिपाठी बी सी तथा कुमार अश्विनी को सम्मानित किया गया। महिला वर्ग में अनन्या सामंता एवं कथाकली डे ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर पुरस्कार हासिल किया।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: एसपी ने अपराध समीक्षा बैठक में सभी पुलिस अधिकारियों को दिए सख्त दिशा-निर्देश

बेस्ट हजारीबाग प्लेयर का सम्मान सिकंदर अनीस एवं एमडी महताब हसन को प्रदान किया गया। वहीं बेस्ट अंडर 15 बॉयज वर्ग में श्रेयान बाग एवं इशान दत्ता, अंडर 13 बॉयज वर्ग में सोमिद्धो राजबंशी एवं रायशौर्य सिंह, अंडर 11 बॉयज वर्ग में प्यांसु नाथ एवं आद्रिज चक्रवर्ती, अंडर 09 बॉयज वर्ग में आदविक भूषण एवं प्रखर सिंह तथा अंडर 07 बॉयज वर्ग में मार्क रतन लकड़ा एवं डेनियल रतन लकड़ा को सम्मानित किया गया। 

यह भी पढ़ें: झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन का महासंकल्प, हजारीबाग में JJA की नई प्रदेश समिति का शपथ ग्रहण संपन्न

प्रतियोगिता में तीर्थ राज को बेस्ट ग्रोइंग प्लेयर पुरस्कार प्रदान किया गया। सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि हजारीबाग में राष्ट्रीय स्तर की शतरंज प्रतियोगिता का सफल आयोजन जिले के लिए गौरव की बात है। ऐसे आयोजन युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का मंच प्रदान करते हैं तथा खेल संस्कृति को नई दिशा देते हैं। ऑल झारखंड चेस एसोसिएशन के सचिव मनीष कुमार ने कहा कि हजारीबाग में खिलाड़ियों और आयोजकों द्वारा जिस अनुशासन एवं उत्कृष्ट व्यवस्था का परिचय दिया गया है, वह पूरे राज्य के लिए प्रेरणादायक है।

महापौर अरविंद कुमार राणा ने कहा कि शतरंज मानसिक क्षमता, धैर्य और निर्णय क्षमता को विकसित करने वाला खेल है। इस प्रकार के राष्ट्रीय आयोजन से हजारीबाग की पहचान देशभर में मजबूत हो रही है। प्रतियोगिता के सफल संचालन में मुख्य निर्णायक विशाल मिंज के साथ विक्रम कुमार, अनीस अंसारी, दामोदर कुमार, कुणाल कुमार, सौरभ कुमार, विनोद कुमार एवं रिंकी देवी सक्रिय भूमिका निभा रहे थे। वहीं आयोजन को सफल बनाने में कार्यक्रम निदेशक करण जायसवाल, संघ के अध्यक्ष विजय कुमार सिंह, सचिव मनमीत अकेला, सहसचिव बृजेश कुमार, सुमन जायसवाल, कोषाध्यक्ष राजन शाह एवं कुश पांडे सहित पूरी आयोजन समिति का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Giridih News: जिला स्तरीय खरीफ कार्यशाला का आयोजन, उपायुक्त रामनिवास यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ Giridih News: जिला स्तरीय खरीफ कार्यशाला का आयोजन, उपायुक्त रामनिवास यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ
Koderma News: देशव्यापी केमिस्ट हड़ताल का भारी असर, झुमरी तिलैया समेत पूरे जिले में दवा दुकानें रहीं बंद
सुस्त संवेदकों पर कसेगा शिकंजा, काम लटकाकर 'रेट रिवीजन' का खेल खेलने वाली एजेंसियां होंगी डिबार
राहुल गांधी के बयान पर बोकारो में गरजे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, आदित्य साहू बोले- "कांग्रेस को गरीबों से चिढ़ है
Hazaribagh News: ऑल इंडिया फाइड रेटिंग शतरंज टूर्नामेंट का भव्य समापन, अनुपोप बिस्वास बने चैंपियन
Hazaribagh News: सदर अस्पताल में 14 जून को लगेगा मेगा रक्तदान शिविर, तैयारियो को लेकर एसडीओ आदित्य पांडेय ने की बैठक
Hazaribagh News: विधायक प्रदीप प्रसाद पहुंचे पलाश मार्ट, स्वदेशी उत्पाद खरीदकर दिया ‘वोकल फॉर लोकल’ का संदेश
तेज रफ्तार बस ने खड़ी बोलेनो कार को रौंदा, सर्विसिंग सेंटर में घुसते ही मची अफरा-तफरी
Bokaro News: आदिवासी समाज की जमीन पर कब्जा गंभीर मामला: चंपई सोरेन
Bokaro News: विधायक अनूप सिंह से मिला आरसीएमयू का प्रतिनिधिमंडल, रांची आवास पर मजदूरों की समस्याओं पर हुआ गहन मंथन
Bokaro News: कृषक पाठशाला में खरीफ फसल कार्यशाला का आयोजन: आधुनिक तकनीकों से बढ़ेगी किसानों की आय
Bokaro News: दवा दुकानों की देशव्यापी हड़ताल का व्यापक असर, ऑनलाइन फार्मेसी और नकली दवाओं के खिलाफ फूटा गुस्सा