श्री श्री यूनिवर्सिटी में भव्य योग महोत्सव, सुरक्षा बलों ने भी लिया हिस्सा

एनडीआरएफ, सीआरपीएफ, सीआईएसएफ और छात्रों की बड़ी भागीदारी

श्री श्री यूनिवर्सिटी में भव्य योग महोत्सव, सुरक्षा बलों ने भी लिया हिस्सा
कटक में योग महोत्सव में शामिल प्रतिभागी

कटक स्थित श्री श्री यूनिवर्सिटी में ‘योग महोत्सव 2026’ का भव्य आयोजन किया गया, जो अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के 100-दिवसीय काउंटडाउन का हिस्सा था। “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” थीम के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में 500 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

कटक: ओडिशा के कटकस्थित श्री श्री यूनिवर्सिटी ने भारत सरकार के आयुष मंत्रालय अंतर्गत मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान के सहयोग से ‘योग महोत्सव 2026’ का भव्य आयोजन किया। यह कार्यक्रम अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (IDY) 2026 के 100-दिवसीय काउंटडाउन के अंतर्गत आयोजित 47वां विशेष कार्यक्रम था। पूरे आयोजन में “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” थीम की भावना स्पष्ट रूप से झलकती रही।

इस अवसर का उद्देश्य यह संदेश देना था कि योग केवल व्यक्तिगत स्वास्थ्य तक सीमित नहीं है, बल्कि यह संयुक्त राष्ट्र के 17 सतत विकास लक्ष्यों विशेषकर स्वास्थ्य, शिक्षा, लैंगिक समानता और जलवायु संरक्षण को प्राप्त करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। कार्मिक निदेशक स्वामी सत्यचैतन्य जी के प्रेरणादायक उद्बोधन से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। उनके शब्दों ने उपस्थित सभी लोगों में ऊर्जा और जागरूकता का संचार किया, और यह बताया कि योग कैसे मानव और प्रकृति के बीच संतुलन स्थापित करता है।

इसके बाद 40 मिनट का ऊर्जावान योग सत्र आयोजित किया गया, जिसे प्रशासनिक अधिकारी श्री सौरव बावेजा और योग सहायक प्रोफेसर डॉ. प्राग भारद्वाज के कुशल मार्गदर्शन में सम्पन्न किया गया। सत्र का समापन गुरुदेव द्वारा कराए गए शांत और गहन ध्यान के साथ हुआ, जिसने सभी को आंतरिक शांति का अनुभव कराया।

इस भव्य आयोजन में 500 से अधिक प्रतिभागियों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही—जिनमें एनडिआरएफ, सिआरपिएफ, और सिआइएसएफ से आए 300 बाहरी प्रतिभागी तथा श्री श्री यूनिवर्सिटी के 200 छात्र, संकाय सदस्य और कर्मचारी शामिल थे। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ, जिसमें सभी अतिथियों, प्रतिभागियों, छात्रों और आयोजन टीम के योगदान की सराहना की गई।

Read More.. Sabarimala Verdict: 'धर्म की आत्मा को अदालत की तराजू पर तौलना आसान नहीं', सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

गिरिडीह में कथित कोयला चोर की हत्या के बाद बवाल, खदान परिसर में घुसे ग्रामीण गिरिडीह में कथित कोयला चोर की हत्या के बाद बवाल, खदान परिसर में घुसे ग्रामीण
Ranchi News: अंशकालिक शिक्षकों का अनिश्चितकालीन धरना छठे दिन भी जारी
Bihar Cabinet Expansion: आखिर मान गए निशांत कुमार? कल मंत्री पद की शपथ लेने की तैयारी
10,000 करोड़ ट्रेजरी घोटाले को दबा रही सरकार: प्रतुल शाहदेव
जसीडीह में ‘शिवाल्या वाटर पार्क’ बना समर हॉटस्पॉट, स्वच्छ जल और बेहतर सुविधाओं से पर्यटकों को कर रहा आकर्षित
Deoghar News: बाबा बैद्यनाथ वेलफेयर सोसाइटी की अनोखी पहल, बच्चों को मिला प्रोत्साहन
भाजपा का बड़ा आंदोलन एलान: 9 मई को पाकुड़ में विशाल जुलूस और प्रदर्शन
Pakur News: गणपुरा मध्य विद्यालय में नि:शुल्क पाठ्यपुस्तक वितरण, बच्चों में खुशी
गंगा और डॉल्फिन संरक्षण पर NGT में सुनवाई, अरशद नसर को मिला एक माह का समय
पीएम मोदी के नेतृत्व पर भरोसे का परिणाम है जीत: संत कुमार घोष
Sahebganj News: भाजपा की प्रचंड जीत पर उषा भारती ने दी बधाई, कहा—बंगाल को मिलेगा गौरव
Ranchi News: शिवा फाउंडेशन ने बिरसा उच्च विद्यालय में चलाया "पक्षी बचाओ अभियान"