झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन का महासंकल्प, हजारीबाग में JJA की नई प्रदेश समिति का शपथ ग्रहण संपन्न
जिला प्रभारियों की नियुक्ति से संगठन होगा मजबूत
हजारीबाग में झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन (JJA) के प्रदेश समिति सत्र 2026-2028 का पदभार सह शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। इस अवसर पर नवगठित समिति ने पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और लंबित मांगों को प्रमुखता से उठाने के साथ-साथ जिला प्रभारियों और पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर संगठन विस्तार का संकल्प लिया।
हजारीबाग: पत्रकारों के हितों की रक्षा एवं संगठन को मजबूत बनाने के संकल्प के साथ झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन JJA के प्रदेश समिति सत्र 2026-2028 का पदभार ग्रहण सह शपथ ग्रहण समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समारोह में नवगठित प्रदेश समिति ने पत्रकार हित से जुड़ी लंबित मांगों को प्रमुखता से उठाने तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए निरंतर संघर्ष जारी रखने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान प्रदेश स्तर पर संगठनात्मक विस्तार एवं मजबूती को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इसमें JJA प्रदेश समिति सत्र 2026-2028 का औपचारिक गठन, जिला प्रभारियों की नियुक्ति तथा जिला कमेटियों के गठन के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति शामिल है। संगठन की ओर से सभी जिला एवं प्रखंड पदाधिकारियों से अपील की गई कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में शत-प्रतिशत सदस्यों की भागीदारी सुनिश्चित करें, ताकि संगठनात्मक एकजुटता और मजबूती बनी रहे।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
