Giridih News: अनुमंडल कार्यालय पर भाजपा का हल्ला बोल, किसानों के मुआवजे और बिजली-पानी को लेकर एकदिवसीय धरना

भाजपा प्रदेश कमिटी के निर्देशानुसार हुआ आयोजन

Giridih News: अनुमंडल कार्यालय पर भाजपा का हल्ला बोल, किसानों के मुआवजे और बिजली-पानी को लेकर एकदिवसीय धरना
(फ़ोटो)

गिरिडीह के सरिया प्रखंड सह अनुमंडल कार्यालय के समक्ष भाजपा प्रदेश कमिटी के निर्देश पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। सरिया मंडल अध्यक्ष मनीष मंडल की अध्यक्षता और नरेश रजक के संचालन में हुए इस प्रदर्शन में किसानों के फसल नुकसान के मुआवजे, 3200 रुपये प्रति क्विंटल धान का अविलंब भुगतान, बिजली-पानी की व्यवस्था दुरुस्त करने और छात्रवृत्ति भुगतान की मांग की गई। अंत में प्रतिनिधिमंडल ने बीडीओ के माध्यम से महामहिम राज्यपाल को मांग-पत्र सौंपा।

सरिया: बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रदेश कमिटी के निर्देशानुसार सरिया प्रखंड सह अनुमंडल कार्यालय के समक्ष एकदिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। धरने के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ताओं ने किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार से कई महत्वपूर्ण मांगे कीं।

धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से किसानों को भारी वर्षा से हुए फसल नुकसान का उचित मुआवजा, 3200 रुपये प्रति क्विंटल धान की राशि का अविलंब भुगतान, क्षेत्र में बिजली एवं पेयजल की बेहतर व्यवस्था तथा छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति का शीघ्र भुगतान सहित अन्य कई मांगें शामिल थीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरिया मंडल अध्यक्ष मनीष मंडल जी ने की, जबकि संचालन कोयरीडीह मंडल अध्यक्ष नरेश रजक जी ने किया। 

मौजूद प्रमुख नेता प्रभारी जिला उपाध्यक्ष रजनी कौर जी जिला मंत्री रीता प्रसाद माथुर जी वरिष्ठ भाजपा नेता नकुल मंडल, हरिहर मंडल, बबलु मंडल सांसद प्रतिनिधि बिनोद यादव, सतीश मंडल, पवन मंडल, वार्ड पार्षद मंजू देवी, केदार मोदी, अशोक राणा  सहित शिवधन मंडल, चिंतामणि मंडल, रघु मंडल, सुरेश पासवान, हरिहर यादव, मितलाल यादव, दिलीप मोदी, संतोष यादव, विजय मंडल, केदार साव, डुगलाल महतो, रामदेव ठाकुर, अनिल शर्मा, अमरनाथ सिंह, लक्ष्मण मंडल आदि।

धरने में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अंत में एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) से मुलाकात की और झारखंड के महामहिम राज्यपाल के नाम मांग-पत्र सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने बीडीओ से शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन भी मांगा।भाजपा कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर शीघ्र ध्यान नहीं दिया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Giridih News: नीट पेपर लीक और महंगाई के खिलाफ इंकलाबी नौजवान सभा ने फूंका पुतला

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Pakur News: गणपुरा में आदि कर्म योगी अभियान के तहत स्वास्थ्य शिविर: ग्रामीणों की हुई सिकल सेल और बीपी-शुगर जांच Pakur News: गणपुरा में आदि कर्म योगी अभियान के तहत स्वास्थ्य शिविर: ग्रामीणों की हुई सिकल सेल और बीपी-शुगर जांच
Pakur News: संत मारिया गोरेट्टी स्कूल में कानूनी जागरूकता अभियान: छात्राओं को दी गई पॉक्सो एक्ट की जानकारी
Sahebganj News: देशव्यापी केमिस्ट हड़ताल का महाअसर, शहर से गांव तक 700 दवा दुकानें रहीं पूरी तरह बंद
Giridih News: बालमुकुंद फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ माले का आर-पार, 26 मई को महाजाम का ऐलान, जेल भरो आंदोलन की चेतावनी
Giridih News: जीडी बगेड़िया मॉडर्न एंड वैदिक स्कूल में समर कैंप 2026 का भव्य समापन, बच्चों ने बिखेरे प्रतिभा के रंग
Giridih News: IQAC सेल के तत्वावधान में स्कॉलर बी.एड. कॉलेज में व्याख्यान श्रृंखला का द्वितीय दिवस संपन्न
Giridih News: अनुमंडल कार्यालय पर भाजपा का हल्ला बोल, किसानों के मुआवजे और बिजली-पानी को लेकर एकदिवसीय धरना
Giridih News: जिला स्तरीय खरीफ कार्यशाला का आयोजन, उपायुक्त रामनिवास यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ
Koderma News: देशव्यापी केमिस्ट हड़ताल का भारी असर, झुमरी तिलैया समेत पूरे जिले में दवा दुकानें रहीं बंद
सुस्त संवेदकों पर कसेगा शिकंजा, काम लटकाकर 'रेट रिवीजन' का खेल खेलने वाली एजेंसियां होंगी डिबार
राहुल गांधी के बयान पर बोकारो में गरजे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, आदित्य साहू बोले- "कांग्रेस को गरीबों से चिढ़ है
Hazaribagh News: ऑल इंडिया फाइड रेटिंग शतरंज टूर्नामेंट का भव्य समापन, अनुपोप बिस्वास बने चैंपियन