Bokaro News: जनगणना 2027 का शंखनाद: फेसबुक लाइव के जरिए जनता को दी गई जानकारी

1 मई से 15 मई तक चलेगी स्व-गणना प्रक्रिया

Bokaro News: जनगणना 2027 का शंखनाद: फेसबुक लाइव के जरिए जनता को दी गई जानकारी
(फ़ोटो)

बोकारो जिला प्रशासन द्वारा सूचना भवन से फेसबुक लाइव कर जनगणना 2027 की जानकारी दी गई, जिसमें 15 मई तक स्व-गणना पोर्टल पर 33 प्रश्नों के उत्तर देने की अपील की गई है। इसके बाद 16 मई से 14 जून तक प्रगणकों द्वारा मकान सूचीकरण एवं गणना का कार्य चरणवार तरीके से किया जाएगा।

बोकारो: उपायुक्त के निदेश के अलोक में सूचना भवन  से फेसबुक आईडी पर विशेष फेसबुक लाईव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जनगणना 2027 के निमित आयोजित की गई, जिसमें नोडल पदाधिकारी-सह-जिला जनगणना पदाधिकारी-सह-अपर समाहर्ता मो0 मुमताज अंसारी ने जनगणना 2027 के संदर्भ में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने विस्तार से जनगणना कार्यक्रम की चरणवार जानकारी दी एवं इसके महत्व पर प्रकाश डालते हुए जनसहभागिता सुनिश्चित करने की अपील आम जनता से की।

उन्होंने जानकारी दी कि 1 मई से 15 मई 2026 तक स्व-गणना का कार्य आरंभ हो चुका है। इसके उपरांत मकान सूचीकरण एवं गणना का कार्य 16 मई 2026 से 14 जून 2026 तक आयोजित की जाएगी। स्व-गणना के दौरान आम नागरिक अधिकारिक पोर्टल http://se.census.gov.in पर स्वयं अपने परिवार एवं आवास संबंधित 33 प्रश्नों का उतर दर्ज कर सकते है। जिसकी पुष्टी बाद में प्रगणक के द्वारा की जायेगी। उन्होंने आम नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए इसमें बढ-चढ कर हिस्सा लेने को कहा।

कार्यक्रम में उनके सहयोगार्थी के रूप में जनगणना निदेशालय झारखण्ड रांची से आए जिला समन्वयक सकलदेव प्रसाद, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी अशोक कुमार खलखो उपस्थित थे। सम्पूर्ण कार्यक्रम का संचालन जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी  रवि कुमार के द्वारा किया गया।

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

96.6% के साथ हर्षिता चंद्रा बनी स्कूल टॉपर, एस्कॉट इंटरनेशनल स्कूल का शत-प्रतिशत रिजल्ट 96.6% के साथ हर्षिता चंद्रा बनी स्कूल टॉपर, एस्कॉट इंटरनेशनल स्कूल का शत-प्रतिशत रिजल्ट
Bihar Cabinet: पहली कैबिनेट बैठक में DA बढ़ोतरी समेत 18 प्रस्तावों को मंजूरी, जानिए क्या-क्या बदला
MSP बढ़ोतरी और कोयला गैसीकरण, जानें मोदी कैबिनेट ने लिए और कौन-कौन से बड़े फैसले
हिमंत बिस्व सरमा 2.0 सरकार: असम में 26 मई को पेश होगा यूसीसी बिल
'वेलकम टू द जंगल' के साथ धमाकेदार वापसी करेंगे अक्षय कुमार, सामने आया नया पोस्टर
दिल्ली हाई कोर्ट का गूगल-ऐपल को बड़ा निर्देश, पोर्नोग्राफी बढ़ाने वाले ऐप्स पर सख्त कार्रवाई के आदेश
झारखंड में बारिश और वज्रपात को लेकर 15 मई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी
2021 चुनाव बाद हिंसा केस फिर खुले, अचानक क्यों हरकत में आई सरकार? जानिए क्या है मामला
PM मोदी की अपील के बाद शुभेंदु अधिकारी ने घटाया अपना काफिला
कैबिनेट का बड़ा फैसला: खरीफ फसलों के MSP में बढ़ोतरी, धान से लेकर सूरजमुखी तक किसानों को राहत
केंद्र सरकार ने नागपुर एयरपोर्ट के आधुनिकीकरण परियोजना को दी मंजूरी
7.75 करोड़ की ठगी का आरोप, CBI ने कोलकाता से दबोचा त्रिपुरा चिटफंड केस का फरार आरोपी