Koderma News: जिला परिषद बोर्ड की बैठक, बस स्टैंड का किस्त जमा नही करने पर संवेदक पर कार्यवायी 

डीडीसी रवि जैन और उपाध्यक्ष निर्मला देवी की गरिमामयी उपस्थिति

Koderma News: जिला परिषद बोर्ड की बैठक, बस स्टैंड का किस्त जमा नही करने पर संवेदक पर कार्यवायी 
(फ़ोटो)

कोडरमा जिला परिषद की बोर्ड बैठक में राज्य के उत्कृष्ट जिला परिषद का पुरस्कार मिलने पर खुशी जताई गई। बैठक में मेघातरी बस स्टैंड के संवेदक पर कार्रवाई करने और सीएच स्कूल रोड की दुकानों में जन औषधि केंद्र खोलने जैसे महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

कोडरमा: जिला परिषद बोर्ड की बैठक तिलैया डैम स्थित डीवीसी जनरल भगत सिंह हाउस में हुई। अध्यक्षता जिप अध्यक्ष रामधन यादव ने की। बैठक में मुख्य रूप से मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी सह डीडीसी रवि जैन, जिप उपाध्यक्ष निर्मला देवी मुख्य रूप से उपस्थित रहें। बोर्ड की बैठक में मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन योजना के तहत पंचायती राज दिवस पर राज्य के उत्कृष्ट जिला परिषद का पुरस्कार व 20 लाख का प्रोत्साहन राशि प्राप्त होने पर खुशी जाहिर की गई और बोर्ड के सभी सदस्यों के प्रति आभार जताया गया। 

प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान में निश्चय मित्र के रूप में सहयोग के लिए जिला परिषद के 10 संवेदकों को प्रशस्ति पत्र दिया गया जिसमें दीपक कुमार पांडेय और रूपेश कुमार सिंह को बैठक में प्रशस्ति पत्र सौंपा गया। बैठक में बोर्ड के सदस्यों ने अपने अपने क्षेत्र के मुख्य समस्याओं और समाधान को लेकर विस्तृत चर्चा की।साथ ही बोर्ड की कार्यान्वित योजनाओं की विस्तार से बिंदुवार समीक्षा की गई। 

बैठक को संबोधित करते हुए जिप अध्यक्ष रामधन यादव ने कहा कि राज्य में उत्कृष्ट जिला परिषद का पुरस्कार मिलना बोर्ड के टीम वर्क का नतीजा है। उन्होंने कहा कि कोडरमा जिला परिषद के कार्यो को राज्य में सराहा जाना क्रांतिकारी कदम है। उन्होंने कहा कि बोर्ड के सभी सदस्यों का हमेशा सहयोग मिलता रहा है, भविष्य में बोर्ड के सदस्यों के सहयोग से जनता के जन आकांक्षाओ पर खरा उतरेंगे। उन्होंने कहा कि कोडरमा जिले के सभी जिला परिषद क्षेत्रो में पंचायती राज के तहत योजनाओं को पारदर्शिता व गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा किया जाएगा। 

बैठक में सीएच स्कूल रोड में निर्मित 34 दुकानों के आवंटन पर चर्चा की गई।जिसमें प्राथमिकता के आधार पर एनओसी प्राप्त दुकानदारों को आबंटन की प्रस्ताव पारित किया गया। साथ ही एक दुकान को जन औषधि दुकान के लिए सुरक्षित रखा गया। चूंकि सीएच स्कूल रोड में चिकित्सा क्षेत्र से आम जनता का सरोकार है, इसलिए आम जनता को कम कीमत पर दवाई उपलब्ध कराने के लिए बोर्ड ने एक दुकान जन औषधि के लिए सुरक्षित करने का निर्णय लिया है। 

मेघातरी में बस स्टैंड बंदोबस्ती के संवेदक के द्वारा अंतिम क़िस्त सुरक्षित राशि जमा नही करने के कारण उनके विरुद्ध विधिसंवत कारवाई करने का प्रस्ताव पारित किया गया। इस वित्तीय वर्ष में मेघातरी बस पड़ाव बंदोबस्ती में उच्चतम डाक वक्ता को बस पड़ाव आबंटन करने का प्रस्ताव लिया गया। बैठक में आरसीडी आरईओ के द्वारा निर्माण किये जा रहे सड़क में त्रुटि को दूर करने व समय सीमा में गुणवत्ता पूर्ण कार्य करने का निर्देश दिया गया। 

बैठक में जिप सदस्य महेंद्र यादव, केदारनाथ यादव, लक्ष्मण यादव, महादेव राम, नीतू कुमारी, शांति प्रिया, रीता देवी, नीतू यादव, डोमचांच प्रमुख सत्यनारायण यादव, सुषमा देवी, मंजू देवी के अलावे सांसद प्रतिनिधि राजकुमार यादव, विधायक प्रतिनिधि विजय सिंह, लक्ष्मण यादव, प्रधान लिपिक राकेश रौशन, नाजिर वीरेंद्र कुमार के अलावे संबधित विभाग के पदाधिकारी मौजूद थे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

Bokaro News: भड़का ग्रामीणों का गुस्सा, कोलकाता-वाराणसी एक्सप्रेसवे निर्माण के कारण उड़ रही धूल पर चक्का जाम Bokaro News: भड़का ग्रामीणों का गुस्सा, कोलकाता-वाराणसी एक्सप्रेसवे निर्माण के कारण उड़ रही धूल पर चक्का जाम
Hazaribagh News: प्रखंड व मंडल बीएलए 2 की समीक्षा बैठक में जिला के प्रभारी राजीव रंजन प्रसाद हुए शामिल
Hazaribagh News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करीब 4 किलो अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार
Hazaribagh News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
Bokaro News: नीट पेपर लीक पर फूटा गुस्सा: आम आदमी पार्टी ने गांधी चौक पर केंद्र सरकार के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन
Bokaro News: वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ स्वदेशी जागरण मंच कार्यालय का उद्घाटन
Bokaro News: सेल का बड़ा फैसला, प्लांटों में VRS स्कीम लॉन्च, मैनपॉवर कम करने की कवायद तेज
झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन का महासंकल्प, हजारीबाग में JJA की नई प्रदेश समिति का शपथ ग्रहण संपन्न
Hazaribagh News: आईसेक्ट विश्वविद्यालय में 'कस्तूरी-2026' का धमाल, रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ दो दिवसीय महोत्सव संपन्न
Hazaribagh News: शतरंज का रोमांच चरम पर, चौथी एचडीसीए ऑल इंडिया ओपन फाइड रेटिंग चेस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम
Hazaribagh News: क्रिकेट का रोमांच, ओमेगा कप T-10 नाइट टूर्नामेंट में मैदान पर उतरे उपायुक्त हेमंत सती
Koderma News: प्रेरणा शाखा की अनूठी पहल: अमावस्या पर गौशाला में की भव्य गौ सेवा और जन सेवा