Sahebganj News: राजमहल में "वन सीएससी वन वीक" अभियान का शंखनाद: शत-प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य

11, 13 और 15 मई को चलेगा सघन अभियान

Sahebganj News: राजमहल में
(फ़ोटो)

राजमहल एसडीओ सदानंद महतो की अध्यक्षता में "वन सीएससी वन वीक" टीकाकरण अभियान की तैयारियों को लेकर टास्क फोर्स की बैठक संपन्न हुई। बैठक में 11 मई से शुरू होने वाले अभियान के तहत सभी बच्चों का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने और लापरवाही पर कार्रवाई का निर्देश दिया गया।

साहिबगंज: राजमहल अनुमंडल पदाधिकारी सदानंद महतो की अध्यक्षता में राजमहल प्रखंड कार्यालय में प्रखंड टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 11, 13 एवं 15 मई 2026 को आयोजित होने वाले सघन टीकाकरण अभियान “वन सीएससी वन वीक” की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी ने निर्देश दिए कि अभियान के तहत क्षेत्र के सभी अप्रतिरक्षित बच्चों का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही या कोताही बरतने पर संबंधित कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

बैठक के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि अभियान के तहत क्षेत्र के सभी अप्रतिरक्षित बच्चों का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही या कोताही बरतने पर संबंधित कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

बैठक में स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कार्यक्रमों की क्रमवार समीक्षा की गई। विशेष रूप से टीकाकरण कार्य को प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया, ताकि क्षेत्र में पूर्ण टीकाकरण कवरेज हासिल किया जा सके और बच्चों बैठक में एचपीवी टीकाकरण को लेकर विशेष चर्चा की गई। शिक्षा विभाग के प्रतिनिधियों को निर्देश दिया गया कि वे विद्यालय स्तर पर अधिक से अधिक बच्चियों को इस टीके से आच्छादित करने हेतु जागरूकता अभियान चलाएं और सहयोग सुनिश्चित करें।

 बैठक में अंचल अधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी मोहम्मद यूसुफ, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी दानिश हुसैन, अनुमंडल अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. उदय टुडू, प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक सह लेखा प्रबंधक अमित कुमार, प्रखंड डाटा प्रबंधक नितिन मुर्मू, वरीय यक्ष्मा पर्यवेक्षक संजय यादव, भीबीडी पर्यवेक्षक डेनियल किस्कू, विश्व स्वास्थ्य संगठन से सुनील रंजन, स्कूल यूनिसेफ से विनोद कुमार शर्मा, महिला बाल विकास परियोजना पर्यवेक्षिका जुली कुमारी, बीटीटी चितरंजन ठाकुर, धीरेन मंडल सहित अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित रहे। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि इस विशेष टीकाकरण अभियान को पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ लागू किया जाएगा, ताकि कोई भी बच्चा टीकाकरण से वंचित न रहे और क्षेत्र को पूरी तरह सुरक्षित बनाया जा सके।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Bokaro News: सेल का बड़ा फैसला, प्लांटों में VRS स्कीम लॉन्च, मैनपॉवर कम करने की कवायद तेज Bokaro News: सेल का बड़ा फैसला, प्लांटों में VRS स्कीम लॉन्च, मैनपॉवर कम करने की कवायद तेज
झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन का महासंकल्प, हजारीबाग में JJA की नई प्रदेश समिति का शपथ ग्रहण संपन्न
Hazaribagh News: आईसेक्ट विश्वविद्यालय में 'कस्तूरी-2026' का धमाल, रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ दो दिवसीय महोत्सव संपन्न
Hazaribagh News: शतरंज का रोमांच चरम पर, चौथी एचडीसीए ऑल इंडिया ओपन फाइड रेटिंग चेस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम
Hazaribagh News: क्रिकेट का रोमांच, ओमेगा कप T-10 नाइट टूर्नामेंट में मैदान पर उतरे उपायुक्त हेमंत सती
Koderma News: प्रेरणा शाखा की अनूठी पहल: अमावस्या पर गौशाला में की भव्य गौ सेवा और जन सेवा
Giridih News: केंद्रीय कारा में विधिक दस्तक, जेल अदालत के साथ लगा बंदियों का मेडिकल हेल्थ चेकअप कैंप
Giridih News: भाजपा का संकल्प, पीरटांड़ में दो दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का ऊर्जा के साथ समापन
Deoghar News: शहीद नीरज चौधरी की प्रतिमा का हुआ भव्य अनावरण, गांव में उमड़ा जनसैलाब
Deoghar News: सांसद निशिकांत दुबे ने किया नवाडीह नवनिर्मित रेलवे ओवरब्रिज का उद्घाटन
Koderma News: रोटरी क्लब की बड़ी मानवीय पहल, करमा पंचायत में 71 लोगों की हुई मुफ्त आंख जांच
Video: पाकिस्तान में भी छाया धुरंधर-2 का क्रेज! हमज़ा के किरदार पर आए ऐसे रिएक्शन