Sahebganj News: स्टेशन पर आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई: 3 चोरी के मोबाइल के साथ नाबालिग गिरफ्तार

आरोपी पप्पू कुमार ने ट्रेनों में चोरी की बात स्वीकारी

Sahebganj News: स्टेशन पर आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई: 3 चोरी के मोबाइल के साथ नाबालिग गिरफ्तार
(फ़ोटो)

बरहरवा स्टेशन पर आरपीएफ ने रामपुरहाट-गया पैसेंजर से उतरे एक नाबालिग को 3 चोरी के मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी ने पाकुड़ और हावड़ा रूट की ट्रेनों में यात्रियों के फोन चोरी करने की बात स्वीकार की है।

बरहरवा: रेलवे सुरक्षा बल की सजगता से बरहरवा स्टेशन पर एक नाबालिग मोबाइल चोर को तीन चोरी के मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी रामपुरहाट-गया पैसेंजर ट्रेन से उतरकर प्लेटफॉर्म पर संदिग्ध हालत में घूम रहा था, तभी संयुक्त गश्ती दल ने उसे दबोच लिया। बरहरवा सुरक्षा बल से मिली जानकारी के अनुसार, आरपीएफ इंस्पेक्टर संजीव कुमार के नेतृत्व में सुबह रेलवे सुरक्षा बल और अपराध शाखा मालदा की संयुक्त टीम स्टेशन पर गश्त कर रही थी। टीम में एएसआई सुरेश पासवान, कांस्टेबल अजय कुमार, सहजाद अंसारी, राकेश कुमार, महिला कांस्टेबल अर्पण कुमारी, काजल कुमारी, एसआई नंदन कुमार सिंह, एएसआई रवि शंकर यादव, प्रधान आरक्षी नूपुर बरन और कांस्टेबल चंदन कुमार यादव शामिल थे।  

टीम प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर फुट ओवर ब्रिज के पास पहुंची तो एक लड़का ट्रेन संख्या 53403 रामपुरहाट-गया पैसेंजर से उतरकर यात्री शेड में संदिग्ध हालत में घूमता दिखा। टीम को देखते ही वह भागने लगा, जिसे तुरंत घेरकर पकड़ लिया गया। पकड़े गए लड़के ने अपना नाम पप्पू कुमार साह, उम्र 17 वर्ष, पिता रंजीत कुमार साह, निवासी कुसमा, थाना बरहेट, जिला साहिबगंज बताया। स्टेशन पर मौजूद रहने का कोई वैध कारण या दस्तावेज वह नहीं दिखा पाया। 

नियमानुसार तलाशी लेने पर उसके पास से तीन स्क्रीन टच मोबाइल बरामद हुए। दाहिनी जेब से नीले रंग का इन्फिनिक्स और बैंगनी रंग का ओप्पो मोबाइल, (दोनों बिना सिम) और बाईं जेब से सफेद रंग का Redmi मोबाइल (बिना सिम) के बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि तीनों मोबाइल उसने अलग-अलग ट्रेनों से चुराए थे। उसने बताया कि वह पाकुड़, रामपुरहाट और हावड़ा रूट पर चलने वाली ट्रेनों में यात्रियों के मोबाइल चोरी करता है।  

आरपीएफ ने भारतीय दंड संहिता के प्रावधानों के तहत कांस्टेबल शहजाद अंसारी और प्रधान आरक्षी नूपुर बरन को स्वतंत्र गवाह बनाकर तलाशी सह जप्ती सूची तैयार की। तीनों मोबाइल जब्त कर लिए गए हैं। आरोपी नाबालिग और जब्त मोबाइल को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए रेल थाना बरहरवा को सुपुर्द कर दिया गया है। आरपीएफ इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि ट्रेनों में मोबाइल चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए लगातार गश्त और निगरानी बढ़ाई जा रही है।

Read More.. Sahebganj News: जिलेबिया घाटी में परिवहन विभाग का कड़ा एक्शन: डीटीओ के नेतृत्व में चला सघन जांच अभियान

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

"जनता की गाढ़ी कमाई से बन रहा शीशमहल": मुख्यमंत्री आवास पर भाजपा का प्रहार, करोड़ का विलासिता पूर्ण महल बना रहे हेमंत सोरेन "जनता की गाढ़ी कमाई से बन रहा शीशमहल": मुख्यमंत्री आवास पर भाजपा का प्रहार, करोड़ का विलासिता पूर्ण महल बना रहे हेमंत सोरेन
छात्राओं संग नागपुरी फिल्म 'सेरेंग' देखने पहुंचीं मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, कलाकारों की प्रतिभा को सराहा
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने मलूटी चेकपोस्ट का किया औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
कसमार में सनसनी: कुएं पर नहाने गई महिला की चाकू से गला रेतकर हत्या, आरोपी फरार
Dhanbad News: बाल संरक्षण इकाई की समीक्षा, डीडीसी ने रिक्त पदों को भरने और नया बालक गृह खोलने का दिया निर्देश
Dhanbad News: स्कूल की जमीन पर अतिक्रमण से रुका बाउंड्री निर्माण, ग्रामीणों ने डीसी से लगाई गुहार
Dhanbad News: लोको बाजार में हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, सड़क जाम
Dhanbad News: बीआईटी में नवाचार और कौशल का हुआ संगम, जीईसी बोकारो के छात्रों ने बिखेरी चमक
झारखंड में कानून व्यवस्था वेंटिलेटर पर, अपराधियों को मिल रहा संरक्षण: बाबूलाल मरांडी
Palamu News: पूर्व सैनिकों ने उपायुक्त से की मुलाकात, जिला सैनिक बोर्ड और कार्यालय आवंटन की उठी मांग
Palamu News: ई-गवर्नेंस की रफ्तार बढ़ाएंगे उपायुक्त, योजनाओं की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
Sahebganj News: साप्ताहिक गंगा आरती में उमड़ा आस्था का सैलाब, वैदिक मंत्रों और शंखध्वनि से गूंजा गंगा तट