Koderma News: सड़क पर मिला महिला का शव, जमीन विवाद में हत्या का आरोप
रांची-पटना मुख्य मार्ग पर सतपुलिया के समीप बरामद हुआ शव
कोडरमा के सतपुलिया के पास चंदवारा निवासी गिरिजा देवी का संदिग्ध शव बरामद हुआ है। मृतका के भाई ने जमीन विवाद को लेकर गोतिया पर हत्या कर उसे दुर्घटना का रूप देने का गंभीर आरोप लगाया है।
कोडरमा: तिलैया थाना अंतर्गत रांची पटना मुख्य मार्ग स्थित सतपुलिया के समीप बीती रात एक अज्ञात महिला का चोटिल अवस्था में शव बरामद किया गया है। महिला की शिनाख्त चंदवारा की गिरिजा देवी (45) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात करीब 9 बजे रांची से पटना की ओर जा रहे एक ट्रक चालक ने सतपुलिया के समीप सड़क पर एक महिला को घायल अवस्था में देखा। ट्रक चालक ट्रक रोक कर उक्त महिला के पास पहुंचा और देखा कि महिला के सिर में गंभीर चोट लगी हुई थी और उसके सिर से काफी खून बह चुका था।
इसके पश्चात उन्होंने उस ओर से गुजरने रहे वाहनों को रोक दिया और आसपास के ग्रामीणों को बुलाया। आसपास के ग्रामीण वहां पहुंचे और घटना की सूचना तिलैया पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही तिलैया पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल कोडरमा भेज दिया। वहीं मुख्य मार्ग पर रुके वाहनों का परिचालन शुरू करवाया।
Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.
