Koderma News: बीआर इंटरनेशनल स्कूल में प्रतिभा का सम्मान: स्कूल टॉपर अंजलि गुप्ता को मिला ₹10,000 का चेक

95% अंक लाकर अंजलि गुप्ता बनीं स्कूल की गौरव

Koderma News: बीआर इंटरनेशनल स्कूल में प्रतिभा का सम्मान: स्कूल टॉपर अंजलि गुप्ता को मिला ₹10,000 का चेक
(फ़ोटो)

बीआर इंटरनेशनल स्कूल, कोडरमा में सीबीएसई 10वीं के मेधावी छात्रों के लिए सम्मान समारोह आयोजित हुआ। इसमें स्कूल टॉपर अंजलि गुप्ता को ₹10,000 और सर्वाधिक अंक दिलाने वाले हिंदी शिक्षक को पुरस्कृत कर प्रोत्साहित किया गया।

कोडरमा: बीआर इंटरनेशनल स्कूल, चाराडीह, कोडरमा में सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10 वर्ष 2026 के परीक्षा परिणाम के उपलक्ष्य में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की स्कूल टॉपर अंजली गुप्ता जिन्होंने 95% अंक लाकर विद्यालय में टॉप किया उन्हें उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विद्यालय के निदेशक ओपी राय एवं प्रधानाचार्य आर के उपाध्याय द्वारा 10000/- रुपये का चेक देकर सम्मानित किया गया। 

इस गौरवपूर्ण क्षण के दौरान अंजली गुप्ता के माता-पिता भी उपस्थित रहे। वहीं शिक्षकों में विनोद कुमार सिंह जो हिंदी विषय के शिक्षक हैं इनके हिंदी विषय में 99 अंक  जो कि सभी विषयों में से सर्वाधिक अंक हिंदी विषय में रहा इस लिए विद्यालय प्रबन्धन द्वारा हिंदी शिक्षक बिनोद कुमार सिंह को इस उपलब्धि के लिए को 1100 रुपये का चेक देकर पुरस्कृत किया गया।इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक ओम प्रकाश राय, प्राचार्य रमेश कुमार उपाध्याय एवं प्रशासक सुनील कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही। 

निदेशक ओम प्रकाश राय ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल अच्छे अंक प्राप्त करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करना है। उन्होंने छात्रों को निरंतर मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।प्राचार्य रमेश कुमार उपाध्याय ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह सफलता उनके परिश्रम और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को भविष्य में और भी ऊंचाइयों को छूने के लिए प्रेरित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान सभी शिक्षकों ने कक्षा 10 एवं 12 के सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।मौके पर विद्यालय के शिक्षकगण इंद्रमणि कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, फूल कुमारी, प्रियंका सलूजा, संध्या कुमारी, अनीता कुमारी, आरती कुमारी, खुशबू कुमारी, कामना सिन्हा, अंतरा कुमारी, संध्या कुमारी, सुपर्णा डे, रूपा गुप्ता, केदार कुमार, अभय कुमार, नीरज पांडे, अभिषेक प्रधान, आदित्य कुमार, तबारक अंसारी, विकास कुमार, आलम उद्दीन, अजय कुमार राणा, शिवम सिंह, अजय कुमार यादव, रौशन कुमार, कालिदास घोष आदि सहित अन्य शिक्षकगण भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का वातावरण उत्साह, गर्व और प्रेरणा से परिपूर्ण रहा।

Read More.. Koderma News: राजकीय पॉलिटेक्निक में संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर IV का शुभारंभ

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

Pakur News: पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर Pakur News: पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
EXCLUSIVE: ड्राइवर सुसाइड केस से जुड़ा नाम, फिर भी मिली VC की कुर्सी! रांची यूनिवर्सिटी नियुक्ति पर उठे सवाल
Pakur News: दो बाइकों की सीधी भिड़ंत, लिट्टीपाड़ा में दो युवक गंभीर रूप से घायल
Palamu News: विश्वशांति पदयात्रा एवं जन-जागरूकता अभियान को लेकर पर्वतारोहियों ने उपायुक्त से की मुलाकात
Palamu News: उपायुक्त ने राजस्व संग्रहण की समीक्षा बैठक की, सभी विभागों को राजस्व संग्रहण में तेज़ी लाने के निर्देश 
Dhanbad News: परीक्षा के दौरान शिक्षक के साथ बदसलूकी और मारपीट, थाने में शिकायत दर्ज
Dhanbad News: केंद्रीय कोयला राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे का दौरा, उपायुक्त ने तैयारियों की समीक्षा की
Dhanbad News: मानवता शर्मसार, इलाज के नाम पर चाईबासा ले जाकर महिला से तीन दिनों तक दुष्कर्म
Deoghar News: स्व. बर्धन खवाड़े ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट का आज से आगाज़, खिलाड़ियों में भारी उत्साह
Bokaro Newas: तेतुलिया में वन भूमि की अवैध बंदोबस्ती का मामला फिर गरमाया, तत्कालीन डीएफओ की कार्रवाई चर्चा में
Bokaro News: 25 साल पुराने जमीन विवाद का सुखद अंत, तेली कल्याण समिति ने सुलझाया मामला
तेनुघाट डैम का बढ़ रहा जलस्तर: मंगलवार को खोला जाएगा एक फाटक, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट