Dumka News: 97.04% के साथ खुशी कुमारी बनी प्रखंड टॉपर, प्रीति और स्नेहा ने भी लहराया परचम

प्रखंड का पास प्रतिशत 99%, पिछले साल से बेहतर परिणाम

Dumka News: 97.04% के साथ खुशी कुमारी बनी प्रखंड टॉपर, प्रीति और स्नेहा ने भी लहराया परचम

रामगढ़ प्रखंड में झारखंड बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 का परिणाम बेहद उत्साहजनक रहा। इस वर्ष 99% पास प्रतिशत के साथ शिक्षा स्तर में सुधार देखने को मिला।

दुमका: झारखण्ड एकेडमिक काउंसिल  की ओर से आयोजित मैट्रिक (सेकेंडरी) वार्षिक परीक्षा 2026 का परिणाम इस बार कई मायनों में ऐतिहासिक और उत्साहजनक रहा।प्रखंड का कुल पास प्रतिशत 99 फीसदी दर्ज किया गया, जो पिछले साल के मुकाबले करीब 3.56 फीसदी ज्यादा है। इस शानदार परिणाम ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि प्रखंड में शिक्षा का स्तर लगातार बेहतर हो रहा है। झारखंड बोर्ड की इस साल की मेरिट लिस्ट ने सबको चौंका दिया है।झारखंड अधिविद्या परिषद रांची द्वारा मैट्रिक 2026 का रिजल्ट अनाउंस हो चुका है।

जैक द्वारा घोषित मैट्रिक परीक्षा परिणाम में शानदार प्रदर्शन करते हुए खुशी कुमारी ने 97.04% अंक लाकर पूरे प्रखंड का नाम रोशन किया है। बताते चलें की खुशी कुमारी के पिता विनोद कुमार साह व माता प्रेमलता देवी अपनी पुत्री की सफलता पर  काफी हर्षित है। विनोद कुमार साह कपड़ा व्यवसायी है तथा माता प्रेमलता देवी कुशल ग्रहणी है।

Jharkhand Govt Ad
खुशी कुमारी ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि द ग्लोबल लैंग्वेजकोचिंग सेंटर के डायरेक्टर अंशु कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन के पश्चात ही अपनी उपलब्धि को हासिल कर पाई है। खुशी कुमारी प्लस टू राजकीय कृत उच्च विद्यालय रामगढ़ की छात्रा है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक दयामय मंडल ने खुशी जाहिर करते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी है।वही बातचीत के क्रम के दौरान खुशी कुमारी ने बताया कि भविष्य में वह अभियंता बनकर देश सेवा करना चाहती है।

खुशी कुमारी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता तथा गरुजनों मे राजकीय उच्च विद्यालय रामगढ़ के सभी शिक्षकों को देना चाहती है। इसके अलावा  टारगेट कोचिंग सेंटर के संस्थापक संदीप कुमार तथा द ग्लोबल लैंग्वेज के डायरेक्टर अंशु कुमार मिश्रा को श्रेय दी है। खुशी के माता-पिता एक और जहां अपनी पुत्री की उपलब्धि पर  हर्षित है वहीं दूसरी ओर अपनी पुत्री की उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं भी दी है। वहीं राजकीय कृत उच्च विद्यालय रामगढ़ तथा प्रखंड की द्वितीय तथा तृतीय टॉपर क्रमशः 96.80 % प्रीति कुमारी (पिता तिकनारायण पंडित ) तथा 95.60 % स्नेहा कुमारी (पिता गणेश कुमार मंडल) के आलावा ख़ुशी कुमारी 95.60 उच्च विद्यालय छोटीरनबहियार है।

यह भी पढ़ें: Dumka News: पोषण वाटिका से बेहतर होगा मातृ-शिशु स्वास्थ्य, दुमका में अमर कुमार का संदेश

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anshika Ambasta
Anshika Ambasta Picture

Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is dedicated to delivering stories that matter.

Latest News

झारखंड में मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर बड़ी राहत, अब 15 सितंबर तक दाखिल करें दावा-आपत्ति झारखंड में मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर बड़ी राहत, अब 15 सितंबर तक दाखिल करें दावा-आपत्ति
Dhanbad News: रणधीर प्रसाद वर्मा स्टेडियम में उपायुक्त आदित्य रंजन करेंगे झंडोत्तोलन, मुख्य समारोह की तैयारियां पूरी
Ranchi News: खनिज विधेयक पर झारखंड कांग्रेस का भाजपा सांसदों से सवाल, राकेश सिन्हा बोले- इस्तीफा दें या हक की लड़ाई लड़ें
बंगाल में गिरफ्तार पाकिस्तानी नागरिक की जांच में जुटी NIA, STF से मांगी पूरी जानकारी
Giridih News: सरिया में झामस का जोरदार प्रदर्शन, गरीबों-भूमिहीनों के हक में उठी आवाज
डार्विन टेस्ट: तंजीद हसन के शतक और शांतो के 84 रन से बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया पर बनाई 153 रन की बढ़त
Crime News: गोड्डा में 16 वर्षीय किशोर की हत्या का खुलासा, दो महिलाएं गिरफ्तार; मोबाइल-गमछा बरामद
Ranchi News: लगातार बारिश के बीच सिलागाई में शहीद वीर बुधु भगत की प्रतिमा धराशायी
'आवारापन 2' Review: इमरान हाशमी की दमदार वापसी, प्यार और बदले की कहानी ने बढ़ाया रोमांच
15 अगस्त सिर्फ उत्सव नहीं, राष्ट्रनिर्माण और जिम्मेदारी का संकल्प दिवस भी है
झारखंड में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, बारिश सामान्य से सिर्फ 18% कम
चमोली टनल हादसे में सात मजदूरों की मौत, तीन अब भी लापता; झारखंड के श्रमिकों को लेकर चिंता