Koderma News: ग्रिज़ली विद्यालय में करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित, शिक्षा क्षेत्र में संभावनाओं पर चर्चा

टीईटी, सीटेट और बी.एड. पाठ्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा

Koderma News: ग्रिज़ली विद्यालय में करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित, शिक्षा क्षेत्र में संभावनाओं पर चर्चा
(शिक्षा क्षेत्र में नया सवेरा, करियर की राह हुई आसान)

कोडरमा के तिलैया डैम स्थित ग्रिज़ली विद्यालय में "शिक्षा क्षेत्र में करियर की संभावनाएँ" विषय पर मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहाँ मुख्य वक्ता सौरभ शर्मा ने विद्यार्थियों को बी.एड., सीटेट और शिक्षक बनने के विविध अवसरों की जानकारी दी।

कोडरमा: तिलैया डैम स्थित ग्रिज़ली विद्यालय के ऑडिटोरियम में विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय के विद्यार्थियों के लिए "शिक्षा क्षेत्र में करियर की संभावनाएँ" विषय पर एक प्रेरणादायी करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में उपलब्ध विविध करियर विकल्पों, शिक्षक शिक्षा पाठ्यक्रमों तथा भविष्य की संभावनाओं के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सौरभ शर्मा, सहायक प्राध्यापक, ग्रिज़ली कॉलेज ऑफ एजुकेशन, झुमरी तिलैया  एवं 16 वर्षों के शिक्षण अनुभव से संपन्न शिक्षाविद् थे। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा क्षेत्र में उपलब्ध रोजगार के अवसरों, शिक्षक बनने की प्रक्रिया तथा बदलते शैक्षणिक परिदृश्य में शिक्षकों की भूमिका पर विस्तार से जानकारी दी।

Jharkhand Govt Ad
उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में योग्य एवं प्रशिक्षित शिक्षकों की मांग निरंतर बढ़ रही है तथा डी.एल.एड. (डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन) एवं बी.एड. (बैचलर ऑफ एजुकेशन) जैसे व्यावसायिक पाठ्यक्रम शिक्षक बनने की दिशा में महत्वपूर्ण आधार हैं। इन पाठ्यक्रमों के माध्यम से सरकारी एवं निजी विद्यालयों के साथ-साथ उच्च शिक्षण संस्थानों में भी रोजगार के व्यापक अवसर उपलब्ध हैं।

अपने संबोधन में उन्होंने प्राचीन गुरु-शिष्य परंपरा से लेकर आधुनिक शिक्षा व्यवस्था तक शिक्षक की बदलती भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षक केवल ज्ञान का प्रसार ही नहीं करता, बल्कि राष्ट्र निर्माण एवं समाज के सर्वांगीण विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने विद्यालय, महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय स्तर पर शिक्षक, व्याख्याता एवं प्राध्यापक बनने के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यताओं, पात्रता मानकों एवं करियर की संभावनाओं की विस्तृत जानकारी दी।

यह भी पढ़ें: Koderma News: ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में बी.एड. सत्र 2024–26 के प्रशिक्षुओं का विदाई समारोह आयोजित

कार्यक्रम के दौरान प्री-प्राइमरी से लेकर उच्च माध्यमिक स्तर तक के शिक्षकों की विभिन्न श्रेणियों एवं उनके दायित्वों पर चर्चा की गई। साथ ही डी.एल.एड., टीईटी, सीटीईटी, बी.एड. एवं एम.एड. जैसे प्रमुख शिक्षक शिक्षा पाठ्यक्रमों एवं परीक्षाओं की उपयोगिता, प्रवेश प्रक्रिया, पात्रता तथा कक्षा 12 के बाद चार वर्षीय समेकित बी.एड. कार्यक्रम के लाभ एवं उससे जुड़ी करियर संभावनाओं पर भी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया गया।

यह भी पढ़ें: Koderma News: डॉ. ओम प्रकाश पोद्दार व पत्नी सुधा देवी के निधन से शोक की लहर

संवादात्मक सत्र के दौरान विद्यार्थियों सुहाना, आयुष कुमार, खुशी, सृष्टि एवं सावन ने शिक्षा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न प्रश्न पूछे, जिनका सौरभ शर्मा ने सरल एवं व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से संतोषजनक उत्तर दिया। कार्यक्रम का परिचय आलोक ने कराया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन सुधांशु कुमार ने प्रस्तुत किया। इस अवसर पर एस. के. जायसवाल, नागेंद्र कुमार, सुजन कुंडू सहित विद्यालय के अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।

इस अवसर पर विद्यालय के सीईओ प्रकाश गुप्ता एवं प्राचार्या अंजना कुमारी ने संयुक्त संदेश में कहा, "करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम विद्यार्थियों को अपने भविष्य के प्रति सही दिशा एवं स्पष्ट दृष्टिकोण प्रदान करते हैं। शिक्षा केवल रोजगार प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का सशक्त आधार है। ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को अपनी रुचि, क्षमता एवं लक्ष्य के अनुरूप करियर का चयन करने के लिए प्रेरित करते हैं तथा उनमें आत्मविश्वास का संचार करते हैं।"

कार्यक्रम के सफल आयोजन पर विद्यालय परिवार ने मुख्य वक्ता सौरभ शर्मा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने एवं उन्हें सही दिशा प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विद्यालय भविष्य में भी विद्यार्थियों के समग्र व्यक्तित्व विकास एवं करियर निर्माण के उद्देश्य से ऐसे ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायी कार्यक्रमों का नियमित आयोजन करता रहेगा।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Jharkhand Govt Ad

Latest News

Pakur News: प्राथमिक विद्यालय में 72 विद्यार्थियों के बीच बांटी गई मुफ्त स्कूल किट Pakur News: प्राथमिक विद्यालय में 72 विद्यार्थियों के बीच बांटी गई मुफ्त स्कूल किट
Pakur News: एसपी अनुदीप सिंह के निर्देश पर गठित एसआईटी ने मादक पदार्थ पकड़ा
Pakur News: उपायुक्त मेघा भारद्वाज की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने 5 अगस्त को प्रारूप मतदाता सूची जांचने की अपील की
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक, विकास कार्यों में तेज़ी के निर्देश
Koderma News: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में गुरु मंत्र उच्चारण के साथ शुरू हुआ विशेष कार्यक्रम
Koderma News: ग्रिज़ली विद्यालय में करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित, शिक्षा क्षेत्र में संभावनाओं पर चर्चा
Koderma News: सीओ सारांश जैन की बड़ी कार्रवाई, पिपचो की गैरमजूरवा भूमि को कराया गया मुक्त
Koderma News: जे जे कॉलेज बचाओ आंदोलन तेज, प्रतिनिधिमंडल ने विधायक डॉ. नीरा यादव को सौंपा ज्ञापन
Koderma News: डॉ. ओम प्रकाश पोद्दार व पत्नी सुधा देवी के निधन से शोक की लहर
हजारीबाग: बालिका विद्यालय और वृद्धाश्रम का औचक निरीक्षण, खाद्य नमूने जांच को भेजे जाएंगे
Ranchi News: एनयूएसआरएल रांची के ओरिएंटेशन कार्यक्रम में शामिल होंगे झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश