Koderma News: जे जे कॉलेज बचाओ आंदोलन तेज, प्रतिनिधिमंडल ने विधायक डॉ. नीरा यादव को सौंपा ज्ञापन

सुरेश प्रसाद यादव के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

Koderma News: जे जे कॉलेज बचाओ आंदोलन तेज, प्रतिनिधिमंडल ने विधायक डॉ. नीरा यादव को सौंपा ज्ञापन
(कोडरमा संघर्ष समिति बैठक)

जे जे कॉलेज बचाओ संघर्ष समिति ने विधायक डॉ. नीरा यादव को ज्ञापन सौंपकर डिग्री कॉलेजों को स्थानांतरित न करने की मांग की तथा 10 अगस्त से हड़ताल की चेतावनी दी।

कोडरमा: शिक्षा एवं शैक्षणिक संस्थानों को बचाने तथा जिले के छात्र-छात्राओं और युवाओं के भविष्य की रक्षा के उद्देश्य से जे जे कॉलेज बचाओ संघर्ष समिति, कोडरमा का आंदोलन तेज हो गया है। आंदोलन के चरणबद्ध कार्यक्रम के तहत गुरुवार को समिति के प्रतिनिधिमंडल ने कोडरमा विधायक डॉ. नीरा यादव को मांग पत्र सौंपकर जिले के सभी डिग्री कॉलेजों को विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग से गिरिडीह स्थानांतरित किए जाने के निर्णय पर पुनर्विचार करने की मांग की। 

संरक्षक सुरेश प्रसाद यादव के नेतृत्व में विधायक से मिलने पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में समिति के अध्यक्ष महेश भारती, सचिव देवेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष तौफीक हुसैन, वरीय  नेता सुरेन्द्र भाई मोदी उपाध्यक्ष मो. अली शाद,  कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रकाश रजक, राजद जिला प्रवक्ता विजय यादव, पूर्व सांसद प्रतिनिधि महेंद्र शर्मा, पूर्व मुखिया महादेव दास, अभिभावक संघ के जिला अध्यक्ष संजय साजन, विजय पंडित एवं महेश यादव शामिल थे। 

Jharkhand Govt Ad
मांग पत्र सौंपने के बाद समिति की कोर कमिटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक संरक्षक सुरेश प्रसाद यादव की देखरेख में तथा अध्यक्ष महेश भारती की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आंदोलन के आगामी कार्यक्रमों को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। समिति ने घोषणा की कि 9 अगस्त को कोडरमा प्रखंड कार्यालय परिसर में सर्वदलीय आम बैठक आयोजित की जाएगी। इसके बाद शाम को मशाल जुलूस निकालकर शिक्षा संस्थानों को बचाने के लिए एकजुटता का संदेश दिया जाएगा।

समिति ने कहा कि यदि इसके बाद भी उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो 10 अगस्त से अनिश्चितकालीन छात्र हड़ताल शुरू की जाएगी। साथ ही जे जे कॉलेज में तालाबंदी करने का भी ऐलान किया गया है। समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि यह आंदोलन किसी एक कॉलेज या किसी एक संगठन तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे कोडरमा जिले के छात्रों, युवाओं और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य की लड़ाई है। उन्होंने छात्र-छात्राओं, अभिभावकों, सामाजिक संगठनों, बुद्धिजीवियों एवं सभी राजनीतिक दलों से आंदोलन में बढ़-चढ़कर भाग लेने तथा शिक्षा बचाओ अभियान को सफल बनाने की अपील की।

यह भी पढ़ें: Koderma News: एस्कॉट इंटरनेशनल स्कूल में दो दिवसीय इंटर हाउस फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ समापन

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Jharkhand Govt Ad

Latest News

Pakur News: प्राथमिक विद्यालय में 72 विद्यार्थियों के बीच बांटी गई मुफ्त स्कूल किट Pakur News: प्राथमिक विद्यालय में 72 विद्यार्थियों के बीच बांटी गई मुफ्त स्कूल किट
Pakur News: एसपी अनुदीप सिंह के निर्देश पर गठित एसआईटी ने मादक पदार्थ पकड़ा
Pakur News: उपायुक्त मेघा भारद्वाज की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने 5 अगस्त को प्रारूप मतदाता सूची जांचने की अपील की
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक, विकास कार्यों में तेज़ी के निर्देश
Koderma News: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में गुरु मंत्र उच्चारण के साथ शुरू हुआ विशेष कार्यक्रम
Koderma News: ग्रिज़ली विद्यालय में करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित, शिक्षा क्षेत्र में संभावनाओं पर चर्चा
Koderma News: सीओ सारांश जैन की बड़ी कार्रवाई, पिपचो की गैरमजूरवा भूमि को कराया गया मुक्त
Koderma News: जे जे कॉलेज बचाओ आंदोलन तेज, प्रतिनिधिमंडल ने विधायक डॉ. नीरा यादव को सौंपा ज्ञापन
Koderma News: डॉ. ओम प्रकाश पोद्दार व पत्नी सुधा देवी के निधन से शोक की लहर
हजारीबाग: बालिका विद्यालय और वृद्धाश्रम का औचक निरीक्षण, खाद्य नमूने जांच को भेजे जाएंगे
Ranchi News: एनयूएसआरएल रांची के ओरिएंटेशन कार्यक्रम में शामिल होंगे झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश